
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों काफी चर्चा में हैं. तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के बाद वीर पहारिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.’स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने हालिया फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. पोस्ट के कैप्शन में, वीर ने बताया कि समय हमेशा बदलता है और लिखा, ‘वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरूर है…’ यूजर्स इसे ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं.’
पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, फैंस ने इस पर रिएक्ट किया और बताया कि अपने कथित ब्रेकअप के बाद वीर बहुत इमोशनल होंगे. एक यूजर ने लिखा, ‘हम तुम्हें तारा के साथ देखना चाहते हैं..प्लीज पैचअप कर लो यार. वहीं, दूसरे ने कहा, ‘वीर और तारा साथ में बहुत अच्छे लगते थे.’ एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘मैं कहना चाहूंगा कि अपनी सच्ची भावनाएं दुनिया के साथ कभी शेयर न करें, क्योंकि इस तरह आप अपनी ताकत शेयर करते हैं और खुद को कमज़ोर बना लेते हैं.’
महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहारिया के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. इस कपल का ब्रेकअप मुंबई में AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट के कुछ दिनों बाद हुआ, जहां सिंगर ने तारा को गले लगाया और किस किया था. हालांकि टॉक्सिक एक्ट्रेस ने पहले वीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सभी नेगेटिव बातों को खारिज कर दिया था, लेकिन ब्रेकअप की खबरें आने के बाद हर कोई सोच रहा कि क्या यह AP के कॉन्सर्ट में हुई घटना की वजह से हुआ था? हालांकि, वीर और तारा दोनों ने अभी तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
महीने की शुरुआत में, वीर को देखा गया था.’स्काई फोर्स’ एक्टर को एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर जल्दबाजी में आते हुए देखा गया, और वह सीधे अपनी कार की तरफ गए. तारा की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा. इसके बाद वीर के साथ उनके भाई शिखर पहारिया और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी थे. कई लोगों ने सोचा कि तारा इस ट्रिप पर नहीं थीं, क्योंकि सिर्फ़ इन तीनों को ही एक साथ जाते हुए देखा गया था.हाल ही में नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में वीर पहाड़िया अकेले पहुंचे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.