War 2 Trailer: ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई गई है. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं. ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशनल टकराव और रोमांचक संवादों की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.
‘भारत पहले’ का संदेश दिया. ट्रेलर में दोनों सैनिकों की भूमिका में एक-दूसरे को टक्कर देते और ‘देश सबसे पहले’ की बात कहते नजर आए.
2 मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक की परछाईं और एनटीआर के ‘हथियार’ बनने की शपथ के साथ होती है. ट्रेलर में एक्शन सीन और हथियारों की झलक दिखाई गई है, लेकिन कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं हुआ. यह साफ है कि दोनों सैनिक हैं, जिनके लिए देश सर्वोपरि है.
ट्रेलर में कियारा आडवाणी, ऋतिक के साथ रोमांस करती और एक्शन में भी दिखी. वहीं, टाइगर श्रॉफ की तस्वीर के जरिए खास झलक दिखाई गई जहां ऋतिक का किरदार ‘कबीर’ उन्हें याद करता नजर आता है.
ट्रेलर के अंत में भगवद गीता का श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ का भी यूज़ किया गया है, जिसका अर्थ है कि कर्म करना तुम्हारा अधिकार है, फल की चिंता मत कर. यह श्लोक बिना परिणाम की चिंता किए कर्तव्य पर ध्यान देने की बात कहता है.
Add India.com as a Preferred Source
ऋतिक और एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “तूफान के लिए तैयार हो जाइए, वॉर शुरू हो गया है! ‘वॉर 2’ ! यह 14 अगस्त को हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगा.”
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. यह साल 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक और टाइगर मुख्य भूमिका में हैं.
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है.
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन ड्रामा ‘वॉर-2’ भारत में डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होगी. यह ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है. इसके साथ ही यह उत्तरी अमेरिका, यूके, यूएई, सऊदी अरब, कुवैत सहित कई देशों में भी रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.