By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Watch Radhika Apte In Web Series Ghoul On Netflix
Netflix पर राधिका आप्टे का 'घोल' देखने के ये हैं 5 कारण
यह टीवी सीरीज एक कैदी के जेल जीवन की कहानी है, जिसकी पूरी दुनिया में लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी.
नई दिल्ली. डर या भय क्या है? नामालूम चीजों या अज्ञात को सुलझाने का एक रोमांच. या फिर हमारे आम जीवन से परे, दुनिया के छुपे हुए रहस्यों की खोज और उसमें समाहित अजीब तरह की कश्मकश. आम तौर पर डर का महिमामंडन नहीं किया जाता. लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो डर के पीछे की खोज करते हैं. आखिर क्यों डर लगता है? क्यों हम अनजानी बातों से भयभीत होते हैं? इन बातों को जानने या ऐसी फिल्में देखने के लिए उनमें क्रेज होता है. नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आगामी 24 अगस्त से आने वाली अगली वेब टीवी सीरीज ‘घोल’, इसी डर का राजफाश करने जा रही है. बॉलीवुड में ‘पार्च्ड’, ‘पैडमैन’, ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ जैसी कुछ ही फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री राधिका आप्टे, इस टीवी सीरीज ‘घोल’ में मुख्य भूमिका में है. उनके अपोजिट एक्टर मानव कौल हैं. नेटफ्लिक्स पर पिछले दिनों प्रसारित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ काफी चर्चा में रही थी. इसके संवादों को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. वहीं, अब राधिका आप्टे स्टारर ‘घोल’ की भी काफी चर्चा है. आप राधिका आप्टे के कारण ही नेटफ्लिक्स की नई टीवी सीरीज को देख सकते हैं. आइए हम बताते हैं ‘घोल’ को देखने की 5 वजहें.
1. पहली हॉरर सीरीज
नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली ‘घोल’ ऐसी पहली टीवी सीरीज होगी जो हॉरर यानी डरावनी कहानी पर आधारित है. यह टीवी सीरीज एक कैदी के जेल जीवन की कहानी है, जिसकी पूरी दुनिया में लाइव-स्ट्रीमिंग की जाएगी. कहानी कुछ यूं है कि एक कैदी को रिमोट सैन्य पूछताछ केंद्र (Remote Military Interrogation Centre) में लाया जाता है. यहां उससे पूछताछ में उसके जीवन की कुछ शर्मनाक कहानियों का रहस्य खुलता जाता है.
2. बड़े बैनरों वाली सीरीज
‘घोल’ एक ऐसी टीवी सीरीज है, जिसके निर्माण के लिए ‘उड़ता पंजाब’, ‘गेट आउट’ और ‘इंसिडिअस’ जैसी फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस एक साथ आए हैं. ब्लमहाउस, फैंटम फिल्म्स और इवानहो जैसे प्रोडक्शन हाउस ने हॉरर टीवी सीरीज ‘घोल’ के लिए हाथ मिलाया है. इन प्रोडक्शन हाउसेस के फिल्म बनाने का रिकॉर्ड देखते हुए आप इस ‘माइंड ब्लोइंग’ टीवी सीरीज को देखने का आनंद उठा सकते हैं.
3. बेजोड़ प्रोडक्शन पैकेज
नेटफ्लिक्स टीवी सीरीज ‘घोल’ में आपको शानदार विजुअल्स, कमाल के सेट्स और कलाकारों की बेहतरीन युगलबंदी को देखने का मौका मिलने वाला है. खासकर ‘घोल’ का बैकग्राउंड संगीत, जो कि ‘उड़ता पंजाब’ फेम नरेन चंदावरकर और बेनेडिक्ट टेलर ने दिया है, लाजवाब है. वहीं ‘रमन राघव 2.0′ जैसी फिल्म शूट करने वाले और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की चर्चित सीरीज ’24’ के मुख्य सिनेमेटोग्राफर जय ओझा की कारीगरी भी आपको ‘घोल’ में देखने को मिलेगी.
4. रहस्य-रोमांच भरी कहानी
राधिका आप्टे ने अपनी फिल्मों से लाखों सिने-प्रेमियों का दिल जीता है. वेब टीवी सीरीज ‘घोल’ में भी उनकी अदाकारी कमाल की है. वहीं ‘घोल’ की कहानी के रहस्य और सामने आने वाले टि्वस्ट भी इस सीरीज को रोमांचक बनाते हैं. हॉरर फिल्मों या सीरियलों में आम दर्शक जिस तरह का रहस्य-रोमांच ढूंढ़ते हैं, ‘घोल’ इस पैमाने पर बिल्कुल खरी उतरेगी. यह सीरीज एक रहस्य के साथ समाप्त होती है, जिसे जानने के लिए आपको ‘घोल’ देखना पड़ेगा.
5. एक से बढ़कर एक कलाकार
नेटफ्लिक्स की अब तक की सभी वेब सीरीज में आपको बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों का जलवा देखने को मिला है. ‘सेक्रेड गेम्स’ ताजा उदाहरण है. इस सीरीज को ‘घोल’ भी नहीं टूटने देगी. इस नई सीरीज में भी आपको राधिका आप्टे, मानव कौल, महेश बलराज और रत्नावली भट्टाचार्जी जैसे शानदार कलाकारों की अदाकारी देखने को मिलेगी. कुल मिलाकर ‘घोल’ रहस्य-रोमांच के ताने-बाने में बुनी एक शानदार वेब सीरीज होगी.
Also Read:
-
OTT Releases Next Week: अगले हफ्ते सस्पेंस-थ्रिलर का लगेगा तड़का, Netflix-Prime-Hotstar पर रिलीज़ होंगी ये फिल्में-सीरीज़
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
-
Crime-Mystery Lovers Alert! अपने सारे ट्रिप कर दें कैंसिल! फरवरी के तीसरे हफ्ते OTT पर आएगा फुल थ्रिल डोज़
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें