We Are All Bisexual Swara Bhaskar Is Crazy About Dimple Yadav Beauty Called Akhilesh Yadav Wife Gorgeous And Hot
'हम सब Bisexual हैं...', डिंपल यादव की खूबसूरती की दीवानी है स्वरा भास्कर, अखिलेश यादव की बीवी को कहा-गॉर्जियस
Swara Bhasker Calls Dimple Yadav Gorgeous: अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अखिलेश यादव की पत्नी को अपना क्रश बताया है.
We are all bisexual Swara Bhaskar is crazy about Dimple Yadav beauty called Akhilesh Yadav wife gorgeous and hot
Swara Bhasker Calls Dimple Yadav Gorgeous: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी की नेता और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियों में वो ये कहती नज़र आ रही हैं कि सभी लोग बायसेक्शुअल हैं. ये बात उन्होंने कुछ वक्त पहले एक पॉडकास्ट में कही है जिसमें वो और उनके पति फहद अहमद एज़ अ गेस्ट मौजूद थे. इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी थ्योरी ये है कि हम सब असल में बॉयसेक्शुअल हैं. अगर इंसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए तो सबका नेचर एक ही जैसा है और वो है बायसेक्शुअल होना.
Swara Bhaskar, Dimple Yadav
स्वरा ने कहा कि ये लड़का-लड़की वाला रिश्ता हम पर हजारों सालों से थोपा गया है. ये बयान उन्होंने अपने पति की मौजूदगी में दिया. फहाद एक पॉलिटिकल लीडर हैं पत्नी की इस बात से उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है. स्वरा ने आगे कहा कि ये इंसान की नस्ल को आगे बढ़ाने का तरीका था बस इस वजह से लोगों पर ये रिश्ता थोपा गया. उनकी ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है.
जब स्वरा से उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है’. एक्ट्रेस ने कहा कि हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव जी से हुई. वो दो बार सांसद रह चुकी हैं और अब तीसरी बार भी सांसद हैं. स्वरा ने बताया कि शायद डिंपल से सब नहीं देख रही होंगी. मैंने उनकी तस्वीर अखबारों में देखी थी. लेकिन उस मुलाकात के वक्त मैं बस उन्हें एक टक देखती रह गई. वो बहुत गॉर्जियस हैं बिल्कुल करीना कपूर जैसी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.