What is Lollapalooza India 2024 : इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर मुंबई की सड़कों पर ‘लोलापालूजा इंडिया’ (Lollapalooza India 2024) की ही चर्चा हो रही है. म्यूजिक लवर्स के लिए सबसे बड़ी गुडन्यूज ये है कि जल्द ही उन्हें मुंबई में अमेरिका के फेमस सिंगर ‘जोनस ब्रदर्स’ की लाइव परफॉर्मेंस देखने का मौका मिलेगा. जी हां, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने भाईयों के साथ आज (शनिवार) सुबह मुंबई पहुंचे, जहां वो ‘लोलापालूजा इंडिया’ में परफॉर्म करने वाले हैं. हालांकि इस इवेंट का नाम जितना मुश्किल है, उतना ही कम लोग इसके बारे में जानते हैं. गूगल पर लोग बड़ी संख्या में Lollapalooza सर्च कर रहे हैं. अगर आप भी उनमें से हैं जो इस कार्यक्राम के बारे में जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है.
‘जोनस ब्रदर्स’ (Jonas Brothers) यानी निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस तीनों भाई, अमेरिका में लाइफ परफॉर्मेंस के बाद भारत में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. निक की पत्नी-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्हें बधाई दी क्योंकि उनके पति एक्ट्रेस के घर मुंबई में स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. Lollapalooza में दुनियाभर और भारत के फेमस सिंगर्स मुंबई में दो दिवसीय महोत्सव में परफॉर्म कर रहे हैं. ‘लोलापालूजा इंडिया’ में अमेरिकी पॉप रॉक बैंड वनरिपब्लिक, अमेरिकी पॉपस्टार हैल्सी, अंग्रेजी वैकल्पिक रॉक बैंड कीन, एरी स्टैप्रांस लेफ उर्फ लाउव, ब्रिटिश इलेक्ट्रॉनिक संगीत प्रोजेक्ट जंगल, रॉक जोड़ी रॉयल ब्लड और हिप-हॉप रैपर JPEGMAFI के कार्यक्रम भी शामिल होंगे.
विकिपीडिया के अनुसार ‘लोलापालूजा’ फेस्टिवल या इवेंट की शुरुआत साल 1991 में एक टूर इवेंट के तौर पर हुई थी. इस फेस्टिवल में अलग-अलग तरह के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाते हैं. लोलापालूजा दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक है और इस बार ये भारत में आयोजित किया जा रहा है. ‘लोलापालूजा’ फेस्टिवल भारत में 27 जनवरी से 28 जनवरी तक मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में चलेगा, जिसमें दुनियाभर के सिंगर्स और कलाकार अपनी परफॉर्मेंसे देगे. दो दिवसीय म्यूजिक इवेंट के टिकट आप ‘बुक माय शो’ की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुक करा सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.