Video : क्या है 'सख्त लौंडा' का मतलब? KBC 15 में कॉमेडियन Zakir Khan ने Amitabh Bachchan को किया एक्सप्लेन

Zakir Khan Sakht launda : स्टैंडअप कॉमेडियन, एक्टर और राइटर जाकिर खान की फेमस लाइन है 'सख्त लौंडा', अक्सर वो अपने कॉमेडी शो में ये लाइन बोलते नजर आते हैं.

Published date india.com Published: September 26, 2023 9:01 PM IST
Video : क्या है 'सख्त लौंडा' का मतलब? KBC 15 में कॉमेडियन Zakir Khan ने Amitabh Bachchan को किया एक्सप्लेन

Who is Zakir Khan : कॉमेडियन और राइटर जाकिर खान (Comedian Zakir Khan) अपनी पंचलाइन ‘सख्त’ लौंडा के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 15 (KBC 15) मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इसका ओरिजनल मतलब समझाया. जाकिर ने कॉमेडी सेंट्रल, इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप कॉमेडियन कम्पीटिशन जीतकर लोकप्रियता हासिल की. कई स्टैंड-अप कॉमेडी शो में परफॉर्म करने के अलावा, उन्होंने रेडियो शो भी लिखे और प्रोड्यूस किए हैं. वह एक उभरते हुए उर्दू शायर हैं और रेख्ता जैसे आयोजनों में अपनी शायरी पेश कर चुके हैं. दिल्ली की अपनी रेल यात्रा के दौरान उन्होंने पहली कविता मैं शून्य पर सवार हूं लिखी. सितंबर 2017 में, वह अक्षय कुमार द्वारा जज किए गए द ग्रेट इंडियन लाफ्टर (The Great Indian Laughter) चैलेंज के पांचवें सीजन के लिए मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल के साथ तीन सलाहकारों में से एक के रूप में दिखाई दिए.

अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे जाकिर खान

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, क्विज-बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के स्पेशल एपिसोड 31 में होस्ट अमिताभ बच्चन ने खान सर और जाकिर खान को हॉट सीट पर आमंत्रित किया. खान सर (Khan Sir) पॉपुलर यूट्यूबर और टीचर हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी टीचिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनके यूट्यूब चैनल का नाम खान जीएस रिसर्च सेंटर है और इसी नाम से उनकी एक ऑफलाइन एकेडमी भी है. उनके यूट्यूब चैनल पर 21.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. उनसे बात करते हुए बिग बी ने कहा, जाकिर खान और खान सर यहां हैं. मैंने आज हमारी बातचीत से बहुत कुछ सीखा है. और अक्सर, मैं हमारे दर्शकों को देखने के लिए भी मुड़ता हूं. यहां बैठे कई लोग सख्त लौंडा टीशर्ट पहने हुए हैं. इसके पीछे की कहानी क्या है?

‘जब आप गरीब हैं और आपके पास भोजन नहीं है’

जाकिर ने कहा, ‘सर ये एक आंदोलन है. जैसी आपकी लाइन है कि हम जहां खड़े हो जाते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है, और जहां वो लाइन खत्म होती है, वहां हम जैसे लोग शुरू होते हैं’. उन्होंने कहा, ‘जब आप गरीब हैं और आपके पास भोजन नहीं है, तो आप व्रत रखने का दिखावा कर सकते हैं. यही सख्त लौंडा होने की पहचान होती है. जाकिर ने साझा किया, अगर आप किसी को बोलें कुछ प्यार-मोहब्बत वाली बातें और वो मना कर दें, तो हम ऐसे हैं कि हमें इसकी जरूरत ही नहीं है’. अमिताभ ने कहा, ‘ओह, वाह! क्या विचार है! हमारे सभी दर्शक इस शो को देख रहे हैं, उनमें से 99 प्रतिशत निश्चित रूप से आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे’. जाकिर ने कहा, ‘सर, देश को सख्त लौंडा चला रहे हैं’. कौन बनेगा करोड़पति 15 सोनी पर प्रसारित होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.