By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- When A Fan Threw Bra On Nick Jonas Priyanka Chopra Reaction Is Mind Blwing See Video
Video: जब फीमेल फैन ने कॉन्सर्ट में निक जोनास पर सरेआम फेंकी थी अंडरगार्मेंट, प्रियंका का ऐसा था रिएक्शन
Priyanka Chopra Nick Jonas Video: निक जोनस के कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ने अपनी ब्रा फेंकने की कोशिश करती है.
Priyanka Chopra Nick Jonas Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopa) और निक जोनास (Nick Jonas) आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं. ये कपल ना कवेल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं. प्रियंका और निक सरोगेसी के द्वारा पैरेंट्स बने हैं और आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. ऐसे में अब निक और प्रियंका का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और खास बात ये है कि इस वीडियो में निक जोनस की फीमेल फैन ने ऐसी हरकत की थी जिसके कारण इस बीच प्रियंका चोपड़ा को भी आना पड़ा और इस दौरान उन्होंने जो किया वो देखकर आप हैरान हो जाएंगे.
फीमेल फैन ने निक पर फेंका ब्रा
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो निक के कॉन्सर्ट का है. इस कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ब्रा फेंकने की कोशिश करती है, तभी प्रियंका उन्हें देख लेती हैं और फिर प्रियंका जो करती है उससे फीमेल फैन हैरान हो जाती है. दरअसल इस दौरान पीसी वहीं से गुडर रही थीं औऱ वो फैन के हाथ से ब्रा ले लेती हैं और अपनी पीठ पर लटकाकर आगे चल देती हैं. इस दौरान प्रियंका हंसती हैं और मौजूद लोग भी हंसने लग जाते हैं.
#NickJonas fan goes crazy and tosses her bra at the singer; #PriyankaChopra picks up the undergarment and dances with it.. #Priyanka #PeeCee #Bollywood #FamilyJonas #JonasBrothers #Jonas #Hollywood #MissWorld2000 #Queen #PiggyChops #Nickyanka #NPglobaldomination #TheSkyIsPink pic.twitter.com/VAnAuPwYyj
— TENKAYA (@TenkayaOfficial) April 3, 2019
2019 का ये वायरल वीडियो
अब प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि, साल 2019 में निक जोनस का एक कॉन्सर्ट हुआ था और तब उनकी प्रियंका से नई-नई शादी हुई थी, और इस कॉन्सर्ट में प्रियंका के साथ-साथ निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए थे. वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों रूसो ब्रदर्स की सीरिज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में है. जिसका एक्ट्रेस जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. दो हफ्ते पहले सीरिज का ट्रेलर रिलीज हुआ था. बता दें कि, ये सीरीज 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें