
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Deepika Padukone On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं और फिलहाल वो ब्रेक पर हैं. ऐसे में आज हम वो किस्सा सुनाएंगे जिसमें रणबीर और दीपिका का वो किस्सा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. ये तो हम सभी जानते हैं कि एक दौर में दीपिका और रणबीर ने एक दूसरे को डेट किया था और एक्ट्रेस तो इतने प्यार में थी कि उन्होंने RK का टैटू तक बनवा लिया था. ऐसे में जब एक्ट्रेस का रणबीर कपूर संग ब्रेकअप हुआ तो इसके बाद करण जौहर के शो में उन्होंने कहा था कि ‘मैं रणबीर कपूर को कंडोम देना चाहती हूं’. जानें क्या है पूरा मामला.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर के रिलेशन ने सालों तक चर्चा बटोरी और कहा जाता है कि इसी रिश्ते के टूटने के बाद एक्ट्रेस ने डिप्रेशन तक का दर्द तक सहा था. हालांकि इस रिश्ते से उभरने के बाद उन्होंने रणवीर सिंह ना केवल अपना घर बसाया बल्कि हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया था. वहीं रणबीर कपूर ने भी आलिया भट्ट से शादी कर ली है और उनकी भी एक प्यारी सी बेटी राहा कपूर है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है दीपिका औऱ रणबीर के कंडोम वाला किस्सा.
2010 में एक्ट्रेस ने कहा था कि रणबीर उनपर किसी और के संग चीट कर रहे थे और उन्होंने एक्टर को रंगे हाथों पकड़ा था. ऐसे में 2010 में जब करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने रणबीर पर बेहद अजीब बयान दिया था. दरअसल इस शो में दीपिका औऱ सोनम साथ में आई थी और इस दौरान जब करण ने दीपिका पादुकोण से पूछा था कि वह रणबीर कपूर को क्या गिफ्ट करना चाहेंगी तो ऐक्ट्रेस ने हंसते हुए कंडोम की बात कही थी दीपिका पादुकोण ने कहा था ‘मैं रणबीर को कंडोम का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगी क्योंकि वह उनका काफी इस्तेमाल करते हैं.’
रेखा को डेट पर ले जाने के लिए लड़ पड़े थे गोविंदा और राजेश रोशन, जानें फिर क्या हुआ
9
अपनी बात जारी रखते हुए दीपिका ने आगे कहा था कि ”मैं चाहती हूं कि रणबीर कपूर कंडोम ब्रैंड का एंडोर्समेंट करें, मीडिया की मानें तो दीपिका को जब रणबीर डेट कर रहे थे, उस दौरान उनका दिल कैटरीना पर आया औऱ उन्ही के लिए एक्टर ने उन्हें चीट किा था. दीपिका से ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद ही रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट करने लगे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.