By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- When Gauri Khan Had Said Aryan Is So Into Shah Rukh That I Feel He Would Follow His Religion
जब गौरी खान ने कहा था 'आर्यन शाहरुख को इतना पसंद करते हैं कि वो उन्ही का धर्म को फॉलो करेंगे'
Gauri Khan On Aryan khan Religion: शाहरुख खान और गौरी खान अलग धर्म से आते हैं और अब उनके बच्चे कौन से धर्म फॉलो करेंगे इस पर गौरी ने खुलकर बात की थी.
Gauri Khan On Aryan khan Religion: बॉलीवुज के सबसे पावर कपल और साथ ही क्यूट कपल में से एक गौरी खान और शाहरुख खान ने अपने प्यार से कई सारे लोगों को प्रेरिच किया है. गौरी और शाहरुख खान के रिश्ते को कई साल गुजर चुके हैं और अब तीन बच्चों से सजा या परिवार हर तरफ से बेहद खास है. भले ही शाहरुख खान मुस्लिम और गौरी खान हिंदू हो लेकिन उन्होंने अपने धर्म को लेकर कभी किसी तरह का सवाल नहीं उठाया है. इनकी शादी को 30 साल से अधिक हो गए हैं और आर्यन,सुहाना और अबराम के माता पिता है. शाहरुख खान के परिवार में ईद औऱ दिवाली दोनों मनाई जाती है. इसके साथ ही वोगणेश चतुर्थी और अन्य सभी त्योहारों को भी समान प्रेम और उत्साह के साथ मनाते हैं. ऐसे में गौरी खान से जब उनके बड़े बेटे के बारे में पूछा गया था कि वो किस धर्म को मानेंगे तो इसपर गौरी खान ने बेहद हैरान करने वाला जवाब दिया था.
आर्यन कहता है ‘मैं एक मुस्लिम हूं’- गौरी
गौरी खान कॉफी विद करण सीजन 1 में आई थीं, तो उनसे उनके और शाहरुख खान के धर्म में अंतर के बारे में पूछा गया था. तभी गौरी ने कहा था, ‘दुर्भाग्य से शाहरुख, उनके माता-पिता नहीं हैं और अगर वे होते, घर के बुजुर्ग लोग, तो वे देखभाल करते. लेकिन, हमारे घर में ऐसा कुछ नहीं है. वह मैं हूं. चाहे दिवाली हो या होली या कोई भी त्यौहार, जिम्मेदारी संभालते हैं इसलिए मेरे बच्चों पर हिंदू हिस्से का प्रभाव बहुत ज्यादा होगा, लेकिन बात यह है कि, आर्यन को शाहरुख इतना पसंद है कि वह उनके धर्म का पालन करेंगे. मुझे लगता है, वह हमेशा कहता था ‘मैं एक मुस्लिम हूं’. जब वह यह बात मेरी मां को बताता है, तो वह कहती है, ‘तुम्हारा मतलब क्या है?’.
मैंवे अपना धर्म नहीं बदला- गौरी खान
वहीं कॉफी विद करण में ही गौरीन खान ने कहा था कि भले ही वो मुस्लिम परिवार में शादी करके आई हूं लेकिन इसcका मतलब यह नहीं है कि मैं धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन जाऊंगा. मैं इसमें विश्वास नहीं करती, मुझे लगता है कि हर कोई एक व्यक्ति है और अपने धर्म का पालन करता है. हालांकि जाहिर तौर पर ऐसा होना चाहिए अनादर न करें। शाहरुख की तरह मेरे धर्म का भी अनादर नहीं करेंगे’.
Also Read:
-
कृष लुक में सलमान तो गजनी बने रणबीर, शाहरुख को देख हिल ही जाएंगे | सबको देखिए
-
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के 17 साल के बेटे की शाहरुख के बेटे के जैसी है कद-काठी, फोटो देख लोग बोले- आर्यन का कॉपी पेस्ट
-
'थियेटर में AIDS की नीडल लगा रहा है कोई'? बम ब्लास्ट हुआ था....इस अफरा-तफरी में डूब गई थी एक फिल्म....फिर एक्ट्रेस ने...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें