इस सेट पर Govinda करवाते थे Amitabh Bachchan को इंतजार, डेविड धवन ऐसे करते थे डील

When Govinda Use To Make Amitabh Bachchan Wait: फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में गोविंदा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ काम किया था.

Published date india.com Published: February 28, 2024 11:47 AM IST
इस सेट पर Govinda करवाते थे Amitabh Bachchan को इंतजार, डेविड धवन ऐसे करते थे डील

When Govinda Use To Make Amitabh Bachchan Wait: बॉलीवुड में कई सारे सितारे ऐसे रहे हैं जो अक्सर मशहूर होने के बाद अपनी लाइम लाइट का भरपूर फायदा उठाते हैं. इसी लिस्ट में गोविदा (Govinda) का नाम भी था. जब गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे तो उन्हें सेट पर लेट से पहुंचने की आदत थी और एक बार जब वो फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miya)  की शूटिंग कर रहे थे तो इस दौरान उनके साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachcahn) उनके साथ लीड रोल में थे. ऐसे में फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भल्ला का रोल प्ले करने वाले शहजाद ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में गोविंदा और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था. वहीं अब शहजाद ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे गोविंदा सेट पर अक्सर लेट आते थे और इस दौरान अमिताभ को सेट पर डेविड धवन व्यस्त रखते थे.

गोविंदा 4 बजे थे सेट पर आते थे

शहजाद ने इस इंटरव्यू में कहा है कि ‘मुझे डेविड धवन के साथ काम करने का मौका मिला और वह बहुत ही कमाल के निर्देशक हैं. बच्चन साहब सुबह 9 बजे आते थे और गोविंदा साहब दोपहर 3-4 बजे आते थे. यह IST और GST के बीच अंतर जैसा था, लेकिन हम क्या कर सकते थे, हम तो कैरेक्टर एक्टर हुआ करते थे. डेविड जी बहुत होशियार थे औऱ वह जानते थे कि अमिताभ बच्चन को कैसे बिजी रखना है कि वह गोविंदा के देर से आने के बारे में सोच भी न पाएं’.

गोविंदा सेट पर झूठ बोलते थे- शहजाद खान

शहजाद खान ने इसपर आगे बात करते हुए कहा कि ‘ची ची भैया यानि की गोविंदा के बहुत किस्से हैं. एक बार हम रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने कहा कि मैं एयरपोर्ट से एक रिश्तेदार को लेने जा रहा हूं. बाद मैं हमे पता चला कि वह मुंबई गए थे, वह अगले दिन लौट आए जब आपकी तूती चलती थी तब आपकी हर चीज नजरअंदाज की जाती है’.

1998 में आई थी फिल्म

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा ने साल 1998 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अमिताभ संग स्कर्न शेयर किया था और इसमें माधुरी ने भी काम किया था. फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने लीड रोल निभाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा उन दिनों एक साथ कई और फिल्मों में काम कर रहे थे. यही वजह थी कि अक्सर वो सेट पर देरी से पहुंचा करते थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.