
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Raj Kapoor Iconic Holi Party: राज कपूर सिर्फ़ एक बेहतरीन फ़िल्ममेकर और एक्टर ही नहीं थे बल्कि जब वो पार्टी थ्रो करते थे तो इसकी भी चर्चा होती थी. यहां तक कि आज भी कई सारे वेटरन एक्टर उनकी पार्टी के किस्से शेयर करते हैं. राज को सबसे बेहतरीन पार्टी होस्ट के तौर पर भी जाना जाता था. कई सालों तक कपूर परिवार आरके स्टूडियो में भव्य पार्टियों का आयोजन करता था, जिसमें बॉलीवुड के नामी-गिरामी लोग शामिल होते थे. हालाँकि, उनके पोते रणबीर कपूर के लिए यह इतना मज़ेदार अनुभव नहीं रहा होगा. खासकर रणबीर कपूर को अपने दादा की होली पार्टी से खासा डर लगता था, आइए जानते हैं इसे लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा था.
दिसंबर 2024 में राज कपूर की 100वीं जयंती पार्टी से पहले, रणबीर कपूर ने 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भाग लिया और अपने दादा को विशेष श्रद्धांजलि दी थी. फिल्म निर्माता राहुल रवैल के साथ कार्यक्रम में अपनी बातचीत के दौरान, रणबीर ने आरके स्टूडियो में राज कपूर की प्रसिद्ध होली पार्टियों के बारे में बात की थी. आपोक बता दें होली पार्टी में अमिताभ बच्चन और नरगिस जैसे सुपरस्टार से लेकर प्रोडक्शन स्टाफ और क्रू मेंबर्स तक फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नाम एक साथ आते थे.
हालांकि रणबीर ने बताया कि बचपन में उन्हें ये बहुत ज़्यादा परेशान करने वाली और कभी-कभी डरावनी भी लगती थीं. रणबीर ने याद किया कि कैसे ये जश्न इतने जोश और अस्त-व्यस्त होते थे कि किसी को पहचानना मुश्किल हो जाता था. इसे याद करते हुए एक्टर ने कहा कि ‘मैं बहुत छोटा था, इसलिए मेरे लिए यह बहुत डरावना माहौल था. हर कोई काले और कई अन्य रंगों में रंगा हुआ था, सबको ऐसे ट्रक में फेंका जा रहा है’.
मुझे लगता है कि आपकी यादें बेहतर होंगी… आप सही थे, सब काले नीले पीले होते थे. यह एक दिन का उत्सव हुआ करता था. मैंने सुना है कि सिर्फ़ अभिनेता और अभिनेत्रियाँ ही नहीं, बल्कि फ़िल्म इंडस्ट्री का हर व्यक्ति इसमें शामिल था. कैमरा, प्रोडक्शन में काम करने वाले लोग भी, सभी लोग साथ मिलकर जश्न मनाते थे. रणबीर ने स्वीकार किया कि कैसे ये समारोह एकता के कमाल के पल थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.