Raveena Tandon ने कपड़ों के कारण ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म, एक्टर ने कहा 'क्या तुम पागल हो?'

When Raveena Rejected Shahrukh Khan Film: आपको बता दें 90 के दौर की सफल एक्ट्रेस रवीन टंडन ने किंग खान के साथ काम करने से मना कर दिया था और यह सुनकर शाहरुख को हैरानी हुई थी.

Published date india.com Updated: August 11, 2024 4:33 PM IST
Raveena Tandon ने कपड़ों के कारण ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म, एक्टर ने कहा 'क्या तुम पागल हो?'

When Raveena Rejected Shahrukh Khan Film: 90 के दौर की सफल एक्ट्रेस में एक रवीना टंडन ने कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग और अपनी मदमस्त अदाओं से हर किसी का दिल जीता हुआ है. रवीना ने उस दौर में कई सारे बड़े स्टार के साथ काम किया था और किंग खान उन्हीं में से एक थे. रवीना और शाहरुख खान ने एक साथ मिलकर करीब तीन या चार फिल्मों में काम किया है. ऐसे में हाल ही में, रवीना की नई फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ रिलीज होने के दौरान और अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म न कर पाने के बारे में बात की है. तो आइए जानते हैं कि आखिर क्यों रवीना ने शाहरुख संग फिल्म करने से मना कर दिया था और इसकी वजह थे कपड़े.

कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं रवीना और शाहरुख

रवीना टंडन ने शाहरुख खान के साथ तीन-चार फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने एक्टर संग एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. बता दें रवीना नेशाहरुख के साथ ‘ये लम्हे जुदाई के’, ‘जादू’, ‘जमाना दीवाना’ और ‘पहला नशा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि एक बार उन्हें एक और फिल्म ऑफर हुई लेकिन इस बार रवीना ने खुद को इससे दूर क लिया और रवीना ने इस बारे में ‘फिल्मफेयर’ को इंटरव्यू में बताया था. तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.

ड्रेस की वजह से ठुकरा दी थी फिल्म

रवीना ने शाहरुख संग एक फिल्म को ना क्यों था इस बारे में एक्ट्रेस ने ‘फिल्मफेयर’ को इंटरव्यू में बताया और कहा था कि ‘यह फिल्म शाहरुख खान के साथ थी और कॉस्ट्यूम पर चर्चा करने का समय आने तक मैंने इसे लगभग साइन कर लिया था. कॉस्ट्यूम सचमुच अजीब थी. यह ऐसी थी, जिसे पहनकर मैं सहज महसूस नहीं करती. मैंने सोचा कि यह कुछ ज्यादा ही ऑब्जेक्टिफाई करने वाला है. इसलिए मैंने उनसे कहा कि माफ करें, मैं यह फिल्म नहीं कर सकती.’

शाहरुख को गए थे हैरान- रवीना

रवीना ने आगे बताया ‘शाहरुख को मेरा यह फैसला बड़ा अजीब लगा, वो हैरान थे कि कॉस्ट्यूम की वजह से फिल्म के लिए कैसे मना कर सकती हूं. उन्होंने कहा- तुम पागल हो, अब क्यों मना कर रही हो? मैंने कहा वह कॉस्टयूम नहीं पहन सकती, मुझे अजीब लगेगा. बता दें इसके पहलेरवीना टंडन ने शाहरुख खान के साथ काम करने से मना किया था और वो फिल्म थी डर जिसे बाद में जूही ने किया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.