जब संजय लीला भंसाली ने की ऐश्वर्या राय के साथ ऐसी हरकत, तो निर्देशक पर भड़के थे Salman Khan

Salman Asked Sanjay Leela Bhansali Not To Touch Aishwarya: 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर संजय लीला भंसाली की एक हरकत पर सलमान खान बुरी तरह भड़क गए थे.

Published date india.com Published: May 11, 2024 4:01 PM IST
जब संजय लीला भंसाली ने की ऐश्वर्या राय के साथ ऐसी हरकत, तो निर्देशक पर भड़के थे Salman Khan

Salman Khan Asked Sanjay Leela Bhansali Not To Touch Aishwarya Rai: 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ अब तक कई सबसे बेहतरीन फिल्मों से एक है. इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय पहली बार साथ में पर्दे पर नजर आए थे, इसके साथ ही इसमें अजय देवगन भी लीड किरदार में थी. इस फिल्म के गाने औऱ इसके सीन्स को आज भी फैंस बेहद पसंद करते हैं. इस फिल्म से ही सलमान और ऐश की लव स्टोरी शुरू हुई थी और दोनों इस दौरान एक दूसरे के इश्क में हद से ज्यादा गिरफ्तार थे. इतना ही से सेट पर एक बार निर्देशक संजय लीला भंसाली पर ही सलमान खान भड़क गए थे, क्योंकि वो उनके प्यार ऐश को बार-बार हाथ लगा रहे थे, तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा किस्सा.

हम दिल दे चुके सनम में सलमान औऱ ऐश का प्यार

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ सालों पहले भंसाली ने एक ऐसी फिल्म बनाई थी, जिसकी छाप आज भी लोगों के जहन पर छपी हुई है. फिल्म का नाम ‘हम दिल दे चुके सनम’ था. इस फिल्म के आज भी हजारों चाहने वाले मौजूद हैं. ऐसे में इस फिल्म को आए हुआ सालों को गए हों लेकिन इसके किस्से आजतक सुनने को मिलते हैं. वहीं फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाने वाली अदाकारा स्मिता जयकार ने सलमान औऱ ऐश को लेकर कमाल का खुलासा किया था.

ऐश को सीन समझा रहे थे संजय

फिल्मी बीट को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाने वाली अदाकारा स्मिता जयकार ने खुलासा किया कि सेट पर एक बार सलमान खान बुरी तरह से भंसाली पर भड़क गए थे. स्मिता की मानें तो आंखों की गुस्ताखियां गाने का एक सीन शूट किया जा रहा था, जहां पर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या के पास गए और उन्हें छूते हुए सीन समझाने लगे.

संजय सर आपने उसे क्यों छुआ- सलमान खान

ऐसे में संजय को बार-बार ऐसा करते देख सलमान खान भड़क उठे और वह सीधा भंसाली के पास पहुंचे और उनसे बोले, संजय सर आपने उसे क्यों छुआ, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था. स्मिता के मुताबिक सेट पर सलमान और ऐश्वर्या का प्यार परवान चढ़ रहा था, नए-नए प्यार में ऐसा ही होता है. उनकी आंखों में चमक हुआ करती थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.