When Sattee Shourie Slapped Anil Sharma On The Sets Of Farishtay And Called Vinod Khanna An Unprofessional Actor
जब अर्जुन कपूर की नानी ने गदर के डायरेक्ट को जड़ा था जोर का थप्पड़, विनोद खन्ना से हुई थी खफा
When Sattee Shourie Slapped Anil Sharma: सत्ती शौरी ने निर्देशक अनिल शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी फिल्म तहलका को पूरा करने के चक्कर में उनकी फिल्म को दरकिनार कर दिया था.
When Sattee Shourie Slapped Anil Sharma: ‘फरिश्ते’ 1991 में रिलीज़ हुई थी और अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, रजनीकांत, श्रीदेवी और जया प्रदा मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था. फिल्म की कहानी दो पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो शहर में भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लड़ते हैं. गौरतलब है कि फिल्म में कई कलाकार और एक दिलचस्प कहानी होने के बावजूद, इसे आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. हालाँकि, फिल्मांकन के दौरान निर्माता सत्ती को निर्देशक और अभिनेता के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था.
अनिल शर्मा को सेट पर क्यों पड़ा था थप्पड़
फिल्म “फरिश्ते” को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा और निर्माता सत्ती शौरी के बीच काफी विवाद की खबर आई थी. सत्ती शौरी ने उन पर फिल्म समय पर पूरी न करने का आरोप लगाया था और यह भी बताया था कि उन्होंने शूटिंग के बीच में अनिल को थप्पड़ मार दिया था. लेहरन रेट्रो के साथ एक इंटरव्यूमें इस विवाद पर खुलकर बात करते हुए शौरी ने निर्देशक अनिल शर्मा पर अपनी फिल्म “तहलका” को पूरा करने के चक्कर में उनकी फिल्म को दरकिनार करने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “तहलका” की वजह से उनकी फिल्म की शूटिंग में हुई देरी के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ.
अपना बच्चा समझकर मारा था
जब उनसे निर्देशक को थप्पड़ मारने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने “फरिश्ते” की शूटिंग पूरी होने के बाद अनिल को थप्पड़ मारा था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह घटना शूटिंग के बीच में हुई थी, उन्होंने कहा कि उन्होंने एक हद पार कर दी होगी, तभी उन्होंने ऐसा कदम उठाया. सत्ती ने अंत में कहा कि जब उन्होंने अनिल को थप्पड़ मारा, तो वह उन्हें एक निर्देशक के तौर पर नहीं देख रही थीं बल्कि उन्हें अपना बच्चा समझकर मारा था.
कौन हैं सत्ती शौरी
आपको बता दें सत्ती शौरी फिल्ममेकर बोनी कपूर की सास हैं और साथ ही अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की नानी हैं. आपको बता दें उन्होंने फिल्म ‘फरिश्ते’ प्रोड्यूस्ड की थी और टीवी सीरीज ‘शीशा’ भी बनाया था. सत्ती शौरी ने विनोद खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘वोनद जैसे शख्स के साथ काम करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है. आपको लोहे का दिल और पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है इतना मुश्किल आदमी के साथ काम करने के लिए.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.