By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- When Shahrukh Khan Used To Sleep On Bus Floor On The Sets Of Mani Ratnam Dil Se Tigmanshu Dhulia Reveals
कभी फर्श पर सोते तो कभी कुर्सियां खींचते थे SRK, Tigmanshu Dhulia ने किया खुलासा
Tigmanshu Dhulia on Shahrukh Khan: मणि रत्नम के निर्देशन में बनीं फिल्म दिल से तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. पर क्या आप जानते हैं कि फिल्म के शूट के दौरान शाहरुख खान को फर्श पर सोना पड़ा था.
Tigmanshu Dhulia on Shahrukh Khan: शाहरुख खान आज सफलता की उस ऊंचाई पर है जिसके सपने न जाने कितने ही लोग देखते होंगे लेकिन सफल काफी कम लोग हो पाते हैं. शाहरुख खान उन चुनिंदा स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने बलबूते बॉलीवुड में जगह बनाई और दुनियाभर में लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहे. पर यहां तक पहुंचने के लिए जो संघर्ष किया है उसके बारे मेंह बहुत कम लोग जानते हैं. हाल ही में तिग्मांशू धूलिया ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म की लोकप्रियता आज के समय में और भी ज्यादा बढ़ गई है. हाल ही में तिग्मांशू धूलिया जिन्होंने फिल्म में डायलॉग राइटींग का काम किया था ने एक किस्सा सुनाया है जो किंग खान के फर्श पर सोने से जुड़ा है.
सेट पर फर्श पर सो जाते थे शाहरुख खान?
तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत के लिए पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने फिल्म दिल से के सेट से जुड़े इंसीडेंट्स के बारे में बात की. तिग्मांशू ने बताया कैसे फिल्म के सेट पर जब कोई वैनिटी वैन नहीं होती थी, तो शाहरुख बस के फ्लोर पर जाकर सो जाते थे. उस दौरान बस के अंदर कई लोग आते-जाते थे मगर उन्होंने कभी भी किसी को नहीं रोका. ये उनकी विनम्रता को दिखाता है. तिग्मांशु ने कहा, “सोते हुए शाहरुख के ऊपर से भी कोई गुजर जाता था तो भी वो किसी को कुछ नहीं कहते थे.”
सेट पर सबके लिए कुर्सियां खींचते थे शाहरुख
फिल्म के सेट पर शाहरुख के बर्ताव सबके प्रति सम्मानजनक ही होता था. उन्होने कभी अपने स्टारडम का अहंकार नहीं दिखाने की कोशिश नहीं की. तिग्मांशु ने ये फिल्म जीरो का भी जिक्र किया. जीरो के सेट पर भी तिग्मांशु ने किंग खान के साथ काम किया था. उनका व्यवहार उतना ही सहज और शात था. तिग्मांशु ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, “वो सभी के लिए कुर्सियां खींचते थे और पूछते थे कि क्या उन्होंने खाना खाया है. ये उनके संस्कारों की बात है.” उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख जैसे बड़े सितारे द्वारा ऐसा सरलता भरा नेचर दिखाना बहुत प्रेरणादायक है.
हिंदू नहीं हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता, शराब पीने के लिए बदल लिया था धर्म…पेरेंट्स तक को…
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिलहाल किंग की शूटिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. हाल ही में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में एक्टर ने पहली बार किंग के बारे में बात करते हुए कहा था, “यह एक एक्शन ड्रामा है, यह एक हिंदी फिल्म है. यह दिलचस्प होगा. मैं कुछ समय से ऐसी फिल्म करना चाहता था, और मैं सच में सात, आठ साल से ऐसी फिल्म करना चाहता था.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें