Throwback: जब सलमान की जिद के चलते शाहरुख की फिल्म से बाहर हुई ऐश्वर्या, सेट पर जमकर हुआ था हंगामा

ShahRukh Khan Replaced Aishwarya Rai: सलमान खान एक दौर में अपनी एक्स ऐश्वर्या को लेकर इतने प्रोटेक्टिव हो गए थे कि वो उनके सेट पर जामकर हंगामा करते थे.

Published date india.com Published: January 23, 2025 4:29 PM IST
Throwback: जब सलमान की जिद के चलते शाहरुख की फिल्म से बाहर हुई ऐश्वर्या, सेट पर जमकर हुआ था हंगामा

Shah Rukh Khan Replaced Aishwarya Rai: 1990 के दशक के अंत और 2000 के पास बॉलीवुड की सबसे मशहूर लव स्टोरी शुरू हुई थी और ये थी ऐश्वर्या राय और सलमान खान की कहानी जिसकी किस्से आज भी गलियारों में गूंजते हैं. हालांकि इस दौरान सलमान का व्यवहार भी इस रिश्ते को गलत तरफ ले जा रहा था. दरअसल इसी दौरान ऐश ने शाहरुख खान की फिल्म चलते-चलते साइन की थी औऱ इसकी शूटिंग तक शुरू हो चुकी थी. हालांकि बाद में उनकी जगह पर रानी मुखर्जी ने इस फिल्म को पूरा किया, तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या वजह थी कि ऐश को शाहरुख खान ने चतली फिलम से बाहर कर दिया था.

चलते-चलते के सेट पर सलमान का हंगामा

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म चलते-चलते तो आपको याद ही होगी इस फिल्म के गाने भी फैंस को खासे पसंद आते हैं. हालांकि असल में इस फिल्म में शाहरुख खान संग ऐश की जोड़ी लगी थी, लेकिन सलमान ने फिल्म के महूरत शॉट पर जमकर बवाल किया था और मीडिया की मानें तो उन्होंने सेट पर तोड़फोड़ भी कर ड़ाली थी.

ऐश्वर्या की गाड़ी में जाकर सलमान ने भिड़ाई अपनी गाड़ी

सलमान ने ‘चलते चलते’ का शूट रुकवा दिया. शाहरुख और ऐश्वर्या एक गाने की शूटिंग कर रहे थे. सेट मेम्बर्स बताते हैं कि अगले चार से साढ़े चार घंटों तक सलमान बेकाबू थे. मजबूरी में आकर मिर्ज़ा (अज़ीज़ मिर्ज़ा) को शूट कैंसल करना पड़ा. दरअसल कावेरी बमज़ाई की किताब Three Khans में पढ़ने को मिलता है की सलमान ने अपनी गाड़ी ऐश्वर्या की गाड़ी में जाकर भिड़ा दी. ‘चलते चलते’ के सेट पर भी बड़ा हंगामा हुआ. इस घटना की वजह से ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया गया. उनके हाथ से सिर्फ ‘चलते चलते’ ही नहीं निकली. बल्कि बताया जाता है कि उन्हें शाहरुख की ‘वीर ज़ारा’ और ‘मैं हूं ना’ में भी कास्ट नहीं किया गया. उन फिल्मों में आगे प्रीति ज़िंटा और सुष्मिता सेन को फाइनल कर लिया गया.

ऋतिक रोशन को हीरो बनान के लिए राकेश रोशन ने गिरवी रख दी थी कार और घर, जानें किस्सा 0

रानी वास्तव में फिल्म के लिए पहली पसंद थीं

सलमान खान ने इस फिल्म पर अपना गुस्सा इसलिए जाहिर किया था, क्योंकि इसमें ऐश थी. वहीं सलमान को लग रहा था कि ऐश औऱ शाहरुख खान बेहद करीब आ रहे हैं और उनका दोस्ताना वाला व्यवहार उन्हें खासा नाराज कर गया. रेडिफ़ को दिए एक इंटरव्यू में जब किंग खान से इसके बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि ‘केवल अंतर यह था कि जब रानी आईं, तो मुझे ऊंची एड़ी के जूते पहनने की ज़रूरत नहीं थी. सच में, रानी वास्तव में फिल्म के लिए पहली पसंद थीं, लेकिन फिल्म में देरी हुई और रानी दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गईं. जब हमने आखिरकार फिल्म शुरू की, तो रानी फ्री थीं, इसलिए हमने उन्हें इसमें शामिल कर लिया.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.