By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- When The Reporter Asked Vijay Sethupathi A Question Regarding Hindi Language The Actor Said I Remember You Are The Same
Vijay Sethupathi से जब रिपोर्टर ने पूछा हिंदी भाषा को लेकर सवाल, एक्टर ने कहा- मुझे याद है तुम वही हो ना...?
Merry Christmas Movie : 'अंधाधुन' फेम डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' अब पोंगल हॉलीडे के आसपास जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Vijay Sethupathi Merry Christmas : साउथ के सुपरस्टार और हिंदी सिनेमा दर्शकों के भी पसंदीदा एक्टर विजय सेतुपति, जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म Merry Christmas (मेरी क्रिसमस) में नजर आने वाले हैं. ब्लॉकबस्टर जवान में खलनायक की भूमिका निभाने के बाद पूरे देश में विजय (Vijay Sethupathi) की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई है. इसी बीच फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के प्रमोशन के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुन विजय नाराज दिखाई दिए. एक्टर ने उस समय अपना आपा खो दिया जब उनसे तमिलनाडु की राजनीति पर उनकी राय के बारे में पूछा. रिपोर्टर के सवाल का विजय ने कड़े शब्दों में जवाब दिया.
आप हर बार यही सवाल क्यों करते हो?
विजय सेतुपति ने टोकते हुए तमिल में कहा, ‘एक भाषा के तौर पर हिंदी का कभी विरोध नहीं हुआ.’ जब रिपोर्टर ने एक्टर से पूछा कि क्या यह भाषा सीखनी चाहिए, तो विजय ने उन पर भड़कते हुए कहा, ‘मुझे याद है कि जब आमिर खान सर आए थे तब भी आपने इस तरह का सवाल पूछा था, है ना? आप हर समय यह सवाल क्यों पूछते हैं ? अगर आप मुझसे यह सवाल पूछेंगे तो क्या होगा? सबसे पहले, उन्होंने (राजनीतिक नेताओं ने) यह नहीं कहा कि हिंदी मत पढ़ो. उन्होंने हमसे कहा कि हिंदी थोपो मत. यहां बहुत सारे लोग हिंदी पढ़ रहे हैं. हमें किसी ने नहीं रोका, मंत्री पीटीआर (त्यागराजन) ने इसके लिए स्पष्ट रूप से स्पष्टीकरण दिया है. जाओ और देखो.’
कब रिलीज होगी ‘मेरी क्रिसमस’?
कैटरीना कैफ और अन्य स्टारकास्ट साथ चेन्नई प्रेस मीट में विजय सेतुपति ने साउथ-नॉर्थ फिल्मों के बारे में चल रही बहस के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘एक टीजर लॉन्च के दौरान, मुझसे साउथ और नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री के बीच की दीवार के बारे में पूछा गया था. एक शख्स ने कहा कि ओटीटी में एंट्री के बाद दीवार ढह गई, जो अब साफ नजर आ रही है.’ गौरतलब है कि ‘अंधाधुन’ फेम डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ अब पोंगल हॉलीडे के आसपास 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘मेरी क्रिसमस’ को कई बार पोस्डपोन किया जा चुका है. पहले ये 8 दिसंबर, 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ के साथ क्लैश करने वाली थी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें