By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Who Imprisoned Mallika Sherawat Worked As An Air Hostess Before Becoming An Actress
Mallika Sherawat को किसने किया था पिंजरे में कैद? एक्ट्रेस बनने से पहले एयर हॉस्टेस थीं मल्लिका शेरावत
Actress Mallika Sherawat Biography : मल्लिका शेरावत पहली इंडियन महिला बनीं जिन्हें प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने का ऑफर मिला था.
Mallika Sherawat Birthday : बॉलीवुड के सुपरबोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार मल्लिका शेरावत भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फैंस उन्हें कभी नहीं भुला सकते. 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्मी मल्लिका शेरावत आज 47 साल की हो गईं. उम्र के इस पड़ाव का उनके ग्लैमर और फिटनेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है, आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका असली नाम रीमा लांबा है. उन्होंने हिंदी, साउथ फिल्मों के अलावा इंग्लिश और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है. फैंस उन्हें ‘ख्वाहिश’ (2003) और ‘मर्डर’ (2004) जैसी फिल्मों में उनके बोल्ड ऑनस्क्रीन प्रजेंस के लिए जानते है. इंडस्ट्री में मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat Film) ने खुद को एक सेक्स सिंबल और बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया है.
सपना पूरा करने के लिए किया काफी स्ट्रगल
मल्लिका ने सक्सेसफुल रोमांटिक कॉमेडी ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ (2006) में जबरदस्त एक्टिंग की, फिर ‘आप का सुरूर’, डबल धमाल (2011) ‘वेलकम’ (पार्ट-1 और पार्ट-2) उनकी अब तक की सबसे बड़ी सक्सेसफुल मूवी थी. मल्लिका ‘हिस्स’ (2010) और ‘पॉलिटिक्स ऑफ लव’ (2011) जैसी फिल्मों के साथ, हॉलीवुड में जाने की कोशिश करने वाले कुछ बॉलीवुड सितारों में से एक हैं. पुराने जमाने की सोच वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली मल्लिका को अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कई टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो के जरिए की.

ब्रूनो मार्स के गाने में आईं नजर
बॉलीवुड में एंट्री के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मल्लिका शेरावत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से फिलॉसफी में डिग्री ली है. बहुत कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड में आने से पहले वह एयर होस्टेस थीं. उनके पिता चाहते थे कि वह आईएएस ऑफिसर बनें लेकिन मल्लिका हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. मल्लिका पहली इंडियन महिला बनीं जिन्हें प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने का ऑफर मिला था. मल्लिका ने हिंदी म्यूजिक वीडियो के अलावा हॉलीवुड सिंगर ब्रूनो मार्स के साल्ट ‘एन’ पेपा के ‘व्हाटा मैन’ के पैरोडी वीडियो में एक्टिंग की है.
खुद को पिंजरे में कर लिया था बंद
एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मल्लिक शेरावत हमेशा महिला अधिकारों के लिए एक्टिव रही है. 2014 में 65वें संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में उन्होंने भारतीय महिलाओं की पीड़ाओं पर रोशनी डाली थी. कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान, उन्होंने ‘फ्री ए गर्ल इंडिया फाउंडेशन’ को सपोर्ट देने के लिए खुद को एक पिंजरे में बंद कर लिया था. 2005 में, उन्होंने ‘द मिथ’ नाम की एक चाइनीज फिल्म के लिए जैकी चैन के साथ स्क्रीन शेयर किया, उन्होंने एक इंडियन लड़की का किरदार निभाया जो चैन के किरदार को डूबने से बचाती है. जन्मदिन के मौके पर मल्लिका को बॉलीवुड ही नहीं, फैंस से भी बर्थडे विशेज मिल रहे हैं.
Also Read:
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
-
Amrit Udyan: जल्द खुल रहा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, कैसे मिलेगी एंट्री? यहां जानें टाइमिंग-टिकट बुकिंग का पूरा प्रॉसेस
-
Only Country With Three Capitals: दुनिया का इकलौता देश जिसकी है तीन राजधानी, पक्का नाम नहीं जानते होंगे आप!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें