By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Who Is Aadar Jain Fiancee Alekha Advani Once Called Herself A Third Wheell Now Going To Be Kapoor Bahu
जानें कौन है आदर जैन की मंगेतर अलेखा आडवाणी? कभी खुद को कहा था 'थर्ड व्हील'
Who is Aadar Jain Fiancee Alekha Advani: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है.
Who is Aadar Jain Fiancee Alekha Advani: एक्टर आदर जैन ने हाल ही में गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है और उसकी तस्वीर एक्टर में अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि उनकी होने वाले पत्नी कौन है. आपको बता दें आदर और अलेखा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, दरअसल आदर और अलेखा एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. आदर ने इसके पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सूतारिया को डेट किया था, लेकिन इस रिश्ते से बाहर आने के बाद उन्होंने अलेखा में अपना नया प्यार खोजा और जल्द ही कपूर परिवार में एक और बहू आने वाली है, तो आइए जानते हैं कि कौन है अलेखा जो बनने वाली है करीना कपूर की भाभी.
तारा सूतारिया से ब्रेकअप और अलेखा की एंट्री
आदर जैन और तारा सूतारिया ने करीब एक दूसरे को तीन सालों तक डेट किया था और साल 2020 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस रिश्ते पर मुहर लगाई थी. तारा औऱ आदर का रिश्ता साल 2023 में टूट गया था और इसके महज कुछ ही हफ्तों या यूं कहे की दिनों के बाद आदर ने फैंस को अपने नए प्यार अलेखा से मिलवाया था और इस रिश्ते पर मुहर तब लगी थी जब दोनों साथ में करीना और सैफ के दिवाली पार्टी में नजर आए थे और इसके बाद दोनों साथ में कई सारी पार्टी में साथ दिखे थे.
Shera Net Worth: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की सैलरी उड़ा देगी होश, जानें कितनी है नेटवर्थ
10
अलेखा खुद को मानती थी ‘थर्ड व्हील’
अलेखा को डेट करने से पहले आदर तारा के साथ करीब 3 साल तक रिश्ते में थे और इस दौरान वो तारा को लेकर हर फैमिली फंक्शन में जाया करते थे. इस दौरान दोनों के साथ अलेखा भी जाया करती थी जो उस दौरान एक्टर की दोस्त थी, साथ ही वो कई बार कपल के साथ वेकेशन पर भी जाया करती थी. आपको बता दें आदर और अलेखा एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और जब तारा और आदर रिश्ते में थे वो उन्होंने कई बार तस्वीरों में खुद को ‘थर्ड व्हील’ बताया था. आलेखा आदर जैन की एक्स तारा सुतारिया की भी दोस्त थीं. तीनों की साथ में हैंगआउट करते हुए कईं तस्वीरें वायरल हुई थीं.
जानें कौन है अलेखा आडवाणी
अलेखा आडवाणी एक मुंबई बेस्ट एंटरप्रेन्योर है और वो साल 2017 में न्यूयॉर्क के कॉर्नेल होटल स्कूल से ग्रेजुएशन कर चुकी है और साथ ही वो डेलॉइट में हॉस्पिटैलिटी कंस्लटेंट के रूप में अपना करियर शुरू किया था. हालांकि बाद वो भारत आ गई और फिर मुंबई के सोहो हाउस में ऑपरेशन-फोक्स्ड में काम किया. साल 2020 में उन्होंने वे वेल लॉन्च किया और एक वेलनेस ओरिएंटेड कम्यूनिटी है. इसके साथ ही वो क्लोदिंग और ज्वैलरी ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें