Who Is Nikhil Nanda: बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बी के दादमाद निखिल नंदा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल त्तर प्रदेश के बदायूं में अदालत के आदेश पर कोतवाली दातागंज में एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के सीईओ निखिल नंदा सहित 9 के लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. ऐसे में अब आइए जानते हैं कि वो कौन हैं और वो कौन सा बिजनेस करते हैं. बता दें निखिल अमिताभ की बेटी श्वेता के पति हैं और दोनों दो बच्चो के माता पिता है. श्वेता बच्चन हमेशा लाइमलाइट में रहती है, लेकिन उनके पति कैमरों की नजरे से दूर ही रहते हैं, तो चलिए जानते हैं आखिर कौन है अमितभ बच्चन के दामाद.
अरबपति हैं अमिताभ बच्चन के दामाद
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना ‘प्रतीक्षा’ नाम का बंगला अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के नाम कर दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पति भी करोड़ पति हैं और दुनियाभर में उनके काम का डंका बजता है. दरअसल निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के मालिक हैं. जी हां, ये वो ही एस्कॉर्ट ग्रुप है, जिसका नाम है आप ट्रैक्टर और क्रेन और रोड रोलर्स पर देखते हैं.मौजूदा समय में वह एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Group) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं.साल 2018 में अपने पिता राजन नंदा के बाद पूरे कारोबार को संभाला और अब उसे आगे की ओर लेकर जा रहे हैं.
कपूर खानदान के लगते हैं नाती
राज कपूर के बेटी रितु नंदा निखिल नंदा की मां हैं, उनके पिता का नाम राजन नंदा है. हालांकि, वह भी बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. इसके साथ ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उनके ससुर हैं. यानी उनकी बेटी श्वेता निखिल नंदा की पत्नी है. निखिल नंदा, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आदर जैन और अरमान जैन के कजिन हैं.
1997 में हुई थी श्वेता संग शादी
बता दें, श्वेता बच्चन की 1997 में निखिल नंदा संग शादी हुई थी. जब इन दोनों का रिश्ता तय हुआ था उस वक्त श्वेता बच्चन केवल 21 साल की थीं. दोनों के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा हैं. नव्या अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. जहां नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट के जरिए अपनी पहचान बनाई है. वहीं अगत्स्य नंदा बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म “द आर्चीज़” में अगत्स्य के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर, वेदांद रैना और मिहिर आहूजा जैसे अन्य स्टार किड्स शामिल हैं, जो इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.