Who Is Most Famous Indian Actor Charges 120 Cr For A Film Not Shahrukh Salman Rajinikanth Allu Arjun Junior Ntr
ये है भारत का सबसे मशहूर एक्टर, एक फिल्म के चार्ज करता है 120 करोड़...शाहरुख, सलमान, रजनीकांत, अल्लू, जूनियर एनटीआर नहीं फिर कौन?
Top Indian Actor: Ormax Media ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट जारी की है. अगर आपको लगता है कि सलमान..शाहरुख या अल्लू अर्जुन इस लिस्ट में टॉप पर हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं. आइए जानते हैं किस एक्टर ने बाजी मारी है.
who is most famous indian actor charges 120 cr for a film not shahrukh salman Rajinikanth Allu Arjun Junior ntr
Top Indian Actor: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सलमान खान बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम हैं, वहीं साउथ सिनेमा की बात करें तो रजनीकांत, प्रभास और जूनियर एनटीआर जैसे अभिनेता लोगों के दिलो में धड़कते हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सबसे मशहूर भारतीय अभिनेता कौन है?
ऑरमैक्स मीडिया ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार टॉप 10 अभिनेताओं की सूची जारी की है, और अगर आप सोच रहे हैं कि शाहरुख इस लिस्ट में टॉप पर हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं.
दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट के अनुसार, एक साउथ अभिनेता ने बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया है. अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर, पेज ने टॉप 10 अभिनेताओं की लिस्ट जारी की जो काफी फेमस है. ऑरमैक्स की टॉप 10 लिस्ट में साउथ के एक्टर्स ने अपना दबदबा बनाया है. क्योंकि 7 दक्षिण के सात सुपरस्टार इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे हैं वहीं केवल तीन बॉलीवुड अभिनेता ही जगह बना पाए.
आइए इस लिस्ट पर एक नज़र डालते हैं
प्रभास
थलपति विजय
अल्लू अर्जुन
शाहरुख खान
राम चरण
महेश बाबू
अजित कुमार
जूनियर एनटीआर
सलमान ख़ान
अक्षय कुमार
दिलचस्प बात यह है कि प्रभास ने बॉलीवुड के किंग खान को पीछे छोड़कर पहला नंबर हासिल कर लिया है. पहले तीन अभिनेता भी साउथ इंडस्ट्री से ही हैं. जबकि शाहरुख चौथे स्थान पर हैं.
Add India.com as a Preferred Source
इस बीच, प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार कल्कि 2898 AD में देखा गया था, जहां उन्होंने फैंस को दीवाना बना दिया था. यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी और इसने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. वह अगली बार राजा साब में नज़र आएंगे, जो अप्रैल 2025 तक रिलीज़ होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास हर फिल्म के लिए 120 से 150 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. इसके अलावा, उनकी कुल संपत्ति कथित तौर पर 241 करोड़ रुपये है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.