Kapil Sharma की जान को किससे है खतरा? गोलीबारी के बाद बढ़ाई गई कॉमेडियन की सिक्योरिटी

Kapil Sharma Security: पहली गोलीबारी के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से सवाल किए थे कि क्या उन्हें कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला है. तब कपिल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ.

Published date india.com Published: August 11, 2025 5:24 PM IST
Kapil Sharma की जान को किससे है खतरा? गोलीबारी के बाद बढ़ाई गई कॉमेडियन की सिक्योरिटी

Kapil Sharma Security: कॉमेडी की दुनिया के सुपरस्टार कपिल शर्मा फिर एक बार सुरक्षा को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके कनाडा स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी की घटना ने सबको चौंका दिया है. इन्हीं घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने कपिल की सिक्योरिटी बढ़ाने का फैसला किया है. 7 अगस्त 2025 को ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. सबसे बड़ी चिंता ये है कि गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा गया था कि ‘कपिल को कॉल किया, लेकिन उसने सुना नहीं. अब भी नहीं माना, तो अगला एक्शन मुंबई में होगा.’

पहले भी रह चुकी है फायरिंग

यही धमकी कपिल और उनके परिवार की जान को खतरे की तरफ इशारा करती है. जुलाई 2025 में बब्बर खालसा के हरजीत सिंह ने भी इसी कैफे पर नौ गोलियां चलाई थीं. उनका दावा था कि ये हमला कपिल के शो में निहंग सिखों की वेशभूषा पर की गई टिप्पणी के जवाब में था. ये घटना देर रात कैफे बंद होने के समय हुई, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कपिल और उनके स्टाफ के लिए ये काफी डरावना था.

क्राइम ब्रांच ने कपिल से किये थे सवाल

पहली गोलीबारी के बाद क्राइम ब्रांच ने कपिल से सवाल किए थे कि क्या उन्हें कोई धमकी या वसूली का कॉल मिला है. तब कपिल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ. दोबारा हमला होने के बाद अब पुलिस दोबारा कपिल से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट समेत अन्य सुरक्षा पहलुओं की पड़ताल करेगी. पुलिस जानना चाहती है कि क्या गैंग के लोग कपिल के घर या शूटिंग सेट के आसपास आकर रेकी कर चुके हैं.

सलमान से नजदीकी पड़ी भारी?

कपिल शर्मा अपनी लोकप्रियता और सलमान खान जैसे बड़े सितारे से नजदीकी के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं. पुलिस सूत्र मानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग कपिल को सलमान की वजह से भी टारगेट कर सकता है. इसी वजह से पुलिस ने कपिल के घर, ऑफिस और शूटिंग लोकेशन्स पर सुरक्षा बढ़ा दी है. इन सब घटनाओं के बाद कपिल ने अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन उनके करीबी लोगों के मुताबिक, कपिल फैमिली और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.