Who Was Aman Jaiswal : कौन थे 23 साल के TV एक्टर अमन जायसवाल, जिनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

Actor Aman Jaiswal Death : अमन हादसे के समय एक ऑडिशन के लिए जा रहे थे. उनके निधन की खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं.

Published date india.com Published: January 17, 2025 11:37 PM IST
Who Was Aman Jaiswal : कौन थे 23 साल के TV एक्टर अमन जायसवाल, जिनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

Who Was Aman Jaiswal : टीवी इंडस्ट्री से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल का 23 साल की उम्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमन बाइक पर सवार थे जब जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद उन्हें तुरंत कामा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आधे घंटे के अंदर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. अमन के निधन की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर फैंस और को-स्टार्स अमन जायसवाल के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं. टीवी शो ‘धृतिपुत्र नंदिनी’ के राइटर धीरज मिश्रा ने एक्टर अमन के निधन की पुष्टि की है.

कौन थे अमन जायसवाल?

अमन जायसवाल ने टीवी शो ‘धृतिपुत्र नंदिनी’ में अक्ष भट्टाचार्य का लीड रोल प्ले किया था. वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले थे. अमन ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और अपनी मेहनत के बल पर टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. इसके अलावा उन्होंने ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फणसे का किरदार निभाया और लोकप्रिय शो उडारियां’ का भी हिस्सा रहे.

 वायरल हो रहा आखिरी पोस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमन हादसे के समय एक ऑडिशन के लिए जा रहे थे. उनके निधन की खबर के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं. अमन के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है. उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने सपनों और उम्मीदों के बारे में बात की थी. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘2025 में नए सपनों और अनगिनत संभावनाओं के साथ कदम रख रहा हूं.’

इंडस्ट्री में शोक की लहर

अमन के निधन से टीवी इंडस्ट्री में गम का माहौल है. उनके साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. हालांकि, उनके को-स्टार्स ने अब तक सार्वजनिक रूप से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अमन जायसवाल के अंतिम संस्कार की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फैंस और करीबी लोग उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.