Neeraj Vora Birth Anniversary : अगर आपको कोई अच्छी कॉमेडी फिल्म देखनी है तो ध्यान दें कि उस फिल्म को डायरेक्ट भी किसी कॉमेडी एक्टर ने ही किया हो. बॉलीवुड में ऐसे कई कॉमेडी एक्टर हुए जिन्होंने कॉमेडी फिल्मों का भी निर्देशन उतनी ही बखूबी से किया, जैसे वो एक्टिंग किया करते थे. ऐसे एक एक्टर-डायरेक्टर थे नीरज वोरा (Neeraj Vora), जो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज (22 जनवरी) उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म इंडस्ट्री ने एक बार फिर अपने दिग्गज कलाकार को भावुक मन से याद किया. नीरज ने 90 के दशक की कई फिल्मों में एक्टिंग की और कई फिल्मों को डायरेक्ट किया. ‘फिर हेरा फेरी’ (Phir Hera Pheri) उनकी सफल कॉमेडी फिल्मों में से एक थी. सोशल मीडिया पर नीरज वोरा को याद कर फैंस उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन थे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर नीरज वोरा?
14 दिसंबर 2017 को नीरज वोरा ने सुबह 4 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से आखिरी सांस ली. 22 जनवरी, 1963 को जन्में नीरज ने 1984 में आई केतन मेहता की फिल्म होली’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की. नीरज अपने पिता के बहुत करीब थे, जो एक अच्छे तार शहनाई वादक थे. यही वजह थी कि नीरज वोरा भी संगीत के बीच पले-बढ़े और रंगमंच से जुड़े. उन्होंने अपनी जीवन में हर फील्ड में अपने हुनर से नाम कमाया. 2005 में उनके पिता का निधन हो गया और उससे एक साल पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया. उनकी कोई संतान नहीं थी और उनका एकमात्र परिवार उनकी मां प्रेमिला बेन थीं, जिनकी 2014 में मृत्यु हो गई थी.
नीरज ने पहले गुजराती नाटकों में एक लेखक के रूप में शुरुआत की और एक्टर के रूप में उन्हें पहला ऑफर केतन मेहता की फिल्म ‘होली’ में मिला, जिसमें आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर, ओम पुरी, श्रीराम लागू, दीप्ति नवल और नसीरुद्दीन शाह थे. उन्हें टीवी शो ‘छोटी बड़ी बातें’ और ‘सर्कस’ से भी पॉपुलैरिटी मिली थी. नीरज ने आमिर खान की फिल्म ‘रंगीला’ के डायलॉग्स को लिखा था और जब एक सपोर्टिंग एक्टर पीछे हट गया, तो उन्हें आमिर के दोस्त का रोल करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने क्लासिक कॉमेडी-ड्रामा ‘हेरा फेरी’ की सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘खिलाड़ी 420’ का निर्देशन किया.
‘रंगीला’ के बाद उनका अभिनय करियर आगे बढ़ा और उन्होंने शाहरुख खान, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान सहित अन्य लोगों के साथ काम किया. उनकी सबसे यादगार फिल्मों में ‘मन’, ‘विरासत’, ‘सत्या’, ‘बादशाह’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘रंगीला’, ‘पुकार’, ‘कंपनी’, ‘धड़कन’, ‘दौड़: फन ऑन द रन’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘हैलो ब्रदर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. ‘हेरा फेरी’ सीरीज के तीसरे सीक्वल को भी नीरज वोरा डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.