114 करोड़ का घर और लग्जरी कारों के मालिक हैं Priyanka Chopra और Nick Jonas, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

Priyanka Chopra and Nick Jonas Net Worth: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश, जानें कितने करोड़ के हैं मालिक.

Updated: May 8, 2021, 3:50 PM IST

Net Worth Of Power Couple Priyanka Chopra and Nick Jonas Will Blow Your Mind: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी सबसे हॉट कल में से एक माने जाते हैं. निक (Nick Jonas) भले ही प्रियंका (Priyanka Chopra) से उम्र में छोटे हों लेकिन वो हॉलीवुड में मशहूर सिंगर और एक्टर के तौर पर अपनी पहनाच सालों पहले बना चुके हैं. वहीं प्रियंका (Priyanka Chopra) को ग्लोबल स्टार के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में ये स्टार कपल आखिर कितनी संपत्ति का मालिक है ये आज हम आपको बताएंगे.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही अपनी उम्र से 11 साल छोटे निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी के बंधन में बंध रही हों, लेकिन दोनों ही पावर कपल है और दोनों की कमाई एक दूसरे पर भारी पड़ती है. निक जोनस (Nick Jonas) की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर (175 करोड़ रुपये) है. वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कुल संपत्ति 28 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपये) है.


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में एक बड़ा आर विशाल बंगला भी खरीदा था जिसकी कीमत 144 करोड़ रूपये थी. प्रियंका (Priyanka Chopra) के पास में भारत में भी करोडो रूपये की प्रोपर्टी मौजूद है , साथ ही दोनों कई सारी लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक भी हैं.

फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) की 2019 सेलिब्रिटी 100 सूची में, प्रियंका (Priyanka Chopra) ने 23.4 करोड़ रुपये की वार्षिक कमाई के साथ 14वां स्थान प्राप्त किया था, जो लगभग 3.2 मिलियन डॉलर है. वहीं GQ Magazine 2020 की रिपोर्ट्स की मनें तो प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक (Nick Jonas) संयुक्त रूप से 734 करोड़ रुपए के मालिक हैं.


पिछले साल हॉपर मुख्यालय द्वारा प्रकाशित एक इंस्टाग्राम रिच लिस्ट के अनुसार, एक्ट्रेस को 2,71,000 डॉलर की कुल कमाई के साथ 19वें स्थान पर रखा गया था. कई रिपोर्टों से पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  कम से कम 73 करोड़ रुपये सालाना कमाती हैं. वह यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर थी. हाल ही में एक्ट्रेस की बुक ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.