Navya Naveli Nanda : अमिताभ की नातिन नव्या को 'ब्रेन वाली इकलौती स्टारकिड' क्यों बोल रहे हैं नेटिजन्स ?

Navya Naveli Nanda : नव्या ने कहा, 'अगर हम अभी ये सब करने के लिए 50 साल तक का वेट करें तो इस पीढ़ी का क्या होगा?

Published date india.com Published: June 20, 2023 12:46 PM IST
Navya Naveli Nanda : अमिताभ की नातिन नव्या को 'ब्रेन वाली इकलौती स्टारकिड' क्यों बोल रहे हैं नेटिजन्स ?

Navya Naveli Nanda : बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों की चाकचौंध से भले ही दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में नव्या की तस्वीरें एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वायरल हुई थीं, दोनों के लव अफेयर की अफवाहें इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बीच नव्या ने एक इंटरव्यू में अपनी हिंदी से सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया. नव्या के विचार और उनकी हिंदी सुनकर यूजर्स काफी इंप्रेस हुए, कई लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. नव्या ने अपने अपकमिंग इंटरव्यू का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने काम के बारे में बात करती नजर आएंगी.

नव्या ने कहा- ‘तो क्या 80 साल तक वेट करूं’

ब्रूट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नव्या ने साफ कर दिया था कि वो एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में नहीं सोच रही हैं. सुप्रिया पॉल के शो ‘फिर जिद ही सही’ में नव्या ने अपने बिजनेस और फ्यूचर विजन का जिक्र किया. नव्या ने कहा, ‘एक चीज जो मैं बार-बार सुनती हूं कि आप बहुत यंग हो, आपके पास एक्सपीरिएंस नहीं है. तो आप कैसे इन चीजों के बारे में काम कर सकते हो? क्या आप हेल्थ केयर, लीगल जागरुकता और घरेलू हिंसा के बारे में जानती हैं ? फिर मैं सोचती हूं कि अगर मैं 80 साल तक रुक जाऊं कुछ करने के लिए तो दुनिया का क्या होगा? हमारे देश की 80 फीसदी आबादी मेरी एज ग्रुप के हैं, 20 से 30 साल के हैं’.

‘दिमाग वाली इकलौती स्टारकिड’

नव्या ने कहा, ‘अगर हम अभी ये सब करने के लिए 50 साल तक का वेट करें तो इस पीढ़ी का क्या होगा? बदलाव कौन लाएगा? आज मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है बच्चों की, उनको इतनी कम उम्र में भी इतना ज्ञान है. तो हमें अंडरअस्टिमेट भी नहीं समझना चाहिए क्योंकि आज हम बहुत कैपिबल हैं.’ नव्या की इन बातों सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी इंप्रेस दिखाई दिए. कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में नव्या की तारीफ की है. एक यूजर ने कहा, ‘दिमाग वाली इकलौती स्टारकिड’. दूसरे ने लिखा, ‘हमें आप जैसे और लोगों की जरूरत है’. नव्या की हिंदी की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘नव्या की हिंदी वाकई कमाल की है… अच्छा काम करते रहो डियर… मैं उन माता-पिता को नहीं समझता, जो अपने बच्चों को कम से कम अपनी मातृभाषा नहीं पढ़ाते’.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.