अक्षय कुमार ने OMG 2 में क्यों गाया सनी देओल की फिल्म Gadar का ये गाना? सामने आया सच

Akshay Kumar Film OMG 2 : गदर 2 के टक्कर में रिलीज हुई ओएमजी 2 में अक्षय को सनी देओल का ही गाना गाते देख हर कोई हैरान रह गया.

Published date india.com Published: September 1, 2023 11:37 PM IST
अक्षय कुमार ने OMG 2 में क्यों गाया सनी देओल की फिल्म Gadar का ये गाना? सामने आया सच

इस अगस्त बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘गदर 2’ (Gadar 2) और ‘ओएमजी 2’ की टक्कर एक साथ देखने को मिली. एक तरफ जहां गजर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की वहीं, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर OMG 2 भी सक्सेसफुल रही. दोनों फिल्मों की सफलता ने बॉलीवुड की डूबती नैया को उम्मीद का नया सहारा दिया है. अगर आपने OMG 2 देखी है तो फिल्म में अक्षय कुमार को ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का पॉपुलर सॉन्ग ‘उड़ जा काले कावां’ गाते सुना होगा. गदर 2 के टक्कर में रिलीज हुई ओएमजी 2 में अक्षय को सनी देओल का ही गाना गाते देख हर कोई हैरान रह गया. हालांकि अब इस गाने के पीछें की सच्चाई सामने आ गई है. एक इंटरव्यू में OMG2 के डायरेक्टर अमित राय ने इस राज का खुलासा किया.

इस वजह से गाया गाना

उन्होंने बताया कि ‘गदर 2’ की रिलीज डेट के ऐलान से एक महीने पहले अक्षय का सीन शूट कर लिया गया था. इस गाने को मिथुन ने गदर 2 में भी रीक्रिएट किया है. अमित ने कहा कि गदर गाना इस सीक्वेंस में बिल्कुल फिट बैठता है और उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 बनाम ओएमजी 2 होगी. अगर हमें पता होता, तो हम उस गाने को एक महीने पहले रिकॉर्ड नहीं करते.’ अमित ने कहा कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स जी म्यूजिक के पास थे, जिसके पास ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सॉन्ग राइट्स हैं. अमित ने कहा कि वे एक पुराना और शांत गाना चाहते थे जो ईश्वर के दूत के लिए बिल्कुल फिट बैठे, साथ ही प्रेम और भाईचारा पैदा करे.

सनी देओल ने क्या कहा?

हालांकि, अमित ने कहा कि वह ओएमजी 2 में गाने के इस्तेमाल को लेकर चिंतित थे क्योंकि उन्हें पता था कि गदर 2 बन रही है. उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे (जी) पूछा कि क्या गदर 2 जल्द ही रिलीज हो सकती है, इस पर विचार करते हुए गाने का उपयोग करना ठीक होगा, और उन्होंने कहा कि हम किसी को चिढ़ा नहीं रहे हैं. अक्षय ने खुद कहा कि, ‘हम किसी से नहीं लड़ रहे हैं. हम ओएमजी 2 प्लस गदर या जो भी फिल्म हमारे साथ रिलीज होती है. इंडस्ट्री को एक साथ जीना और सक्सेस होना सीखना चाहिए.’ इससे पहले, जब सनी देओल से अक्षय के ओएमजी 2 में उड़जा काले कावा गाने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, ‘मैंने फिल्म नहीं देखी थी, इसलिए मुझे कोई अंदाजा नहीं था. मैंने गदर भी ठीक से नहीं देखी है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.