अविका गोर ने नेशनल टीवी पर अपनी शादी क्यों दिखाई? ससुराल में अभी तक...

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अविका गोर की शादी को कुछ दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक न ही उनका ससुराल में ग्रह प्रवेश हुआ है न ही पहली रसोई की रस्म हुई है. इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई है.

Published date india.com Published: October 14, 2025 6:05 PM IST
Why did Avika Gor telecast her wedding on national TV still waiting to enter In-laws house after 14 days
Why did Avika Gor telecast her wedding on national TV still waiting to enter In-laws house after 14 days

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री अविका गोर ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की. खास बात यह है कि उनकी यह शादी देश के नेशनल टीवी पर दिखाई गई, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी. अविका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया और इस फैसले से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं.

आईएएनएस के साथ एक खास बातचीत में, अविका ने कहा कि टीवी पर शादी करना एक खास अनुभव था. उन्होंने कहा, ”जब हमने यह फैसला लिया, तो हमें अच्छी तरह पता था कि लोग इस बात पर अपनी अलग-अलग राय देंगे और आलोचना भी हो सकती है. लेकिन हमने कभी इस बात से डर कर पीछे नहीं हटना चाहा. बचपन से ही मैं अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना पसंद करती आई हूं. फिर चाहे वह कोई काम हो या शादी, मैं हमेशा अपने मन की सुनती हूं और अपने रास्ते खुद बनाती हूं.”

उन्होंने आगे कहा, ”मेरा सफर कुछ ऐसा है जिसे बहुत से लोग अपने लिए सपना मानते हैं. हालांकि, इस खास जिंदगी को जीना आसान नहीं होता. लोगों की आलोचना सहना और फिर भी अपने विश्वासों पर कायम रहना, ये सब काफी मुश्किल होता है. मैंने यह सब झेला है और इसी वजह से मैं आज उस मुकाम पर हूं जहां मैं अपने काम और निजी जीवन दोनों में खुद को बेहतर मानती हूं.”

उन्होंने कहा कि उनके लिए यह शादी सिर्फ एक आम शादी नहीं थी, बल्कि उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय था, जो उनकी पहचान के हिसाब से बिल्कुल अलग था.

शादी के दौरान मिलने वाले अटेंशन की बात करते हुए अविका ने कहा, ”शादी की वजह से हम और हमारे परिवार वाले खूब सुर्खियों में रहे. यह अच्छा है या बुरा, यह लोगों की सोच पर निर्भर करता है. लेकिन इतना अटेंशन मिलना भी एक बड़ी बात है. इससे पता चलता है कि लोग हमारी जिंदगी और फैसलों में दिलचस्पी रखते हैं. यह भी मेरे लिए एक तरह की सफलता है, क्योंकि इससे पता चलता है कि आप अपने काम और फैसलों के जरिए लोगों के दिलों और दिमागों में जगह बना पाते हैं.”

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

शादी के सबसे खास पल के बारे में पूछने पर अविका ने बताया कि शादी के दौरान जब वे फेरे ले रही थीं, तभी उन्हें वह एहसास हुआ कि अब उनकी जिंदगी पूरी तरह हो चुकी है. यह पल उनके लिए काफी भावुकता से भरा था.

अविका ने ये भी बताया कि अभी तक उनकी ससुराल में एंट्री नहीं हुई है न ही कोई रस्म हुई है. दिवाली पर ग्रह प्रवेश और पहली रसोई की रस्म होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.