नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में रानी मुखर्जी क्यों पहना था अपनी बेटी आदिरा के नाम का नेकलेस? रुला देगी वजह

Rani Mukerji Daughter Name Necklace: रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में बेस्ट एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया. इस समारोह में वो अपनी बेटी के नाम का नेकलेस पहनकर पहुंची थी. इसके पीछे की वजह जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे.

Published date india.com Published: September 27, 2025 8:08 AM IST
Why did Rani Mukerji wear a necklace with her daughter Adira's name on it at the National Film Awards reason will make you cry.
Why did Rani Mukerji wear a necklace with her daughter Adira's name on it at the National Film Awards reason will make you cry.

Rani Mukerji Daughter Name Necklace: नेशनल अवार्ड से नवाजे जाने पर रानी मुखर्जी बेहद भावुक दिखीं. इस खास मौके के लिए रानी ने ब्राउन कलर की साड़ी पहनी थी और एक सिंपल का नेकलेस पहना था जिस पर उनकी बेटी आदिरा का नाम लिखा था. इस नेकलेस ने फैंस का ध्यान खींचा और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब रानी ने इसे पहनने के पीछे की भावुक कर देने वाली वजह बताई है.

बता दें, रानी मुखर्जी अपनी बेटी आदिरा को लाइलाइट से दूर रखती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियोज़ तक शेयर नहीं करती हैं. एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बेटी भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहती थीं लेकिन जब पता चला कि 14 से छोटे बच्चे इसमें शामिल नहीं हो सकते तो उनका दिल टूट गया.

View this post on Instagram

A post shared by @ranimukerjie

रानी ने याद किया कि कैसे उनकी बेटी इस प्रोग्राम का हिस्सा होने के लिए एक्साइटिड थी, वो चिल्ला रही थी. मैं भी इमोशनल थी कि इस खास दिन वो मेरे साथ नहीं थी.

इसलिए रानी ने बेटी के नाम का नेकलेस बनाकर पहन लिया. ऐसे करके वो उसे अपने साथ ले जाना चाहती थीं. यही सबसे करीबी तरीका था जो वो कर सकती थीं.

रानी ने उन लोगों को भी थैंक्यू कहा जिन्होंने ऑनलाइन इसे देखा और नोटिस किया. रानी ने लिखा-“मैं उन सभी को थैंक्यू करना चाहती हूं जिन्होंने इस पर रील बनाई और स्निपेट बनाए, जिनमें लिखा था कि ‘रानी अपनी बेटी को साथ ले गई. जब मैंने ये आदिरा को दिखाया तो वो शांत हो गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.