By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Why Has Not Arjun Rampal Married His Girlfriend Gabriella Demetriades Yet Despite Having A Second Child
अर्जुन रामपाल ने अब तक गर्लफ्रेंड Gabriella से क्यों नहीं की शादी, जबकि होने वाला है दूसरा बच्चा ?
Arjun Rampal : अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने इस सवाल का जवाब दिया था. उन्होंने बताया कि अब तक गर्लफ्रेंड से शादी क्यों नहीं की?
Arjun Rampal : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखते हैं. वो अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. अर्जुन कपूर को लेकर फिल्मी गलियारों में एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स (Gabriella Demetriades ) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. हाल ही में गेब्रिएल ने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बताया कि अर्जुन के घर में एक बार फिर से नन्हा मेहमान आने वाला है. अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के फोटोज शेयर किए हैं. जिसमें वो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं.
कब से डेट कर रहे हैं?
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के रिलेशनशिप को तकरीबन 5 साल हो गए हैं, दोनों एक दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहे हैं. हालांकि अब तक इन दोनों ने शादी नहीं की है, अर्जुन के साथ गैब्रिएला अब अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं. बिना शादी दूसरी बार मां बनने को लेकर कुछ यूजर्स रामपाल और गैब्रिएला को ट्रोल भी कर रहे हैं. अर्जुन और गैब्रिएला का पहला बेटा साल 2019 में हुआ, जिसका नाम आरिक है. इसके अलावा अर्जुन की पहली शादी से उन्हें दो बेटियां भी हैं, माहिका और मायरा.

अब तक क्यों नहीं की गर्लफ्रेंड से शादी?
5 साल से डेट करने और दूसरे बच्चे का स्वागर करने जा रहे कपल रामपाल और गैब्रिएला ने अब तक शादी क्यों नहीं की है? लोगों के मन में ये बड़ा सवाल है. ये सवाल उस समय भी उठा था जब गैब्रिएला ने अर्जुन के पहले बेटे को जन्म दिया था. इसे लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि उन्हें शादी करने की जरूरत महसूस नहीं होती. शादी एक बड़ा कदम है और मैं जानता हूं कि लोग मेरे फैसले को लेकर अलग-अलग तरीके से जज करते हैं, लेकिन मैं इसकी परवाह किए बिना अपनी जिंदगी की खुशियों को एन्जॉय करना चाहता हूं.

अर्जुन रामपाल की पहली शादी
गर्लफ्रेंड से शादी के बारे में पूछने पर अर्जुन ने कहा था कि वह पहले से शादीशुदा हैं, चूंकि गैब्रिएला से उनका दिल जुड़ा हुआ है और उनके रिश्ते को कोई कागज के टुकड़े की जरूरत नहीं है. आपको बता दें कि अर्जुन की पहली शादी साल 1998 में मेहर जेसिया से हुई था. शादी के 21 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया, उस वक्त अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियडस के साथ रिलेशनशिप में आ चुके थे.
Also Read:
-
2 साल की रिसर्च, 3 साल की कड़ी मेहनत, ऐसे शूट हुआ था 26/11 के हमले के जश्न का सीन, फूट-फूटकर रोए थे 'धुरंधर' के 2 एक्टर्स
-
2 साल की रिसर्च, 3 साल की कड़ी मेहनत, ऐसे शूट हुआ था 26/11 के हमले के जश्न का सीन, फूट-फूटकर रोए थे 'धुरंधर' के 2 एक्टर्स
-
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही दिखा 'धुरंधर 2' का गरदा, किसी ने 6 तो किसी ने बुक किए 10 टिकट, 2 होंगे इंटरवल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें