Himani Shivpuri : हिमानी शिवपुरी को क्यों कहा जाता है बॉलीवुड की 'मां'? आर्थिक तंगी की वजह से नहीं खरीद पाती थीं कपड़े

Actress Himani Shivpuri Birthday : हिमानी ने 'हम आपके हैं कौन', 'राजा', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'दीवाना मस्ताना', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

Updated: October 24, 2023, 12:31 PM IST

Actress Himani Shivpuri Birthday : बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाली दिग्गज एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri) आज यानी 24 अक्टूबर को अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं. हिमानी ने फिल्मों में इतनी बार ‘मां’ का रोल प्ले किया कि उन्हें बॉलीवुड की ‘मां’ कहा जाने लगा. ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मेहंदी’ और ‘प्रेम ग्रंथ’ जैसी कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली हिमानी (Himani Shivpuri Film) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. फिल्मों के अलावा वो ‘हप्पू की उलटन पालन’, ‘हमारी बेटियों का विवाह’, ‘बात हमारी पक्की है’, ‘घर एक सपना’ और ‘एक विवाह ऐसा भी’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया. आज हम आपको हिमानी की लाइफ से जुड़ी कई ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो.

बचपन से ही था एक्टिंग का शौक

बहुत कम लोग जानते हैं कि 24 अक्टूबर 1960 को देहारदून में जन्मीं हिमानी मशहूर लेखक डॉ. हरिदत्त भट्ट ‘शैलेश’ की बेटी हैं. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, स्कूल और कॉलेज के दौरान उन्होंने नाटक में काम किया. इसके अलावा उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (National School of Drama) से एक्टिंग की पढ़ाई की और उन्होंने लंबे समय तक थिएटर में भी काम किया था. उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘कब आएगा मजा’ से की थी और इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘राजा’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

एक्टिंग की पढ़ाई के बाद घर में मिलते थे ताने

हिमानी ने बॉलीवुड टॉप सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन, सलमान खान और शाहरुख खान (Salman Khan and Shahrukh Khan) के साथ स्क्रीन शेयर किया है. हालांकि हिमानी के लिए बॉलीवुड में एंट्री लेना इतना भी आसान नहीं था, थिएटर करने के बाद भी उन्हें फिल्मों के लिए दर-दर भटकना पड़ा. हिमानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां चाहती थीं कि वो ज्यादा से ज्यादा घर के कामों में हाथ बंटाएं. अभिनय की पढ़ाई के बाद घर वालों ने खूब ताने मारे थे, हालांकि फिल्मों में आने के लिए उन्हें पिता से पूरा समर्थन मिला. उनके घर की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं रहा करती थी.

आर्थिक तंगी देख चुकी हैं हिमानी

एक्ट्रेस ने ऐसे भी दिन देखे हैं जब किसी शादी-पार्टी में जाने के लिए उनके पास नए कपड़े भी नहीं होते थे. वो खूब रोती थीं. हिमानी शिवपुरी (Himani Shivpuri Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कश्मीरी पंडित एक्टर ज्ञान शिवपुरी से शादी की थी. 1995 हिमानी पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनके पति ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. हिमानी 90 के दशक में लगभग हर फिल्म की जान हुआ करती थीं, इन दिनों उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी जरूर बना ली है, लेकिन टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.