Why Is There No Fighting In The Bachchan Family Navya Naveli Nanda Reveal
बच्चन फैमिली में लड़ाई-झगड़ा क्यों नहीं होता?
Navya Naveli Nanda on Bachchan Family: किसी भी परिवार में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है. लेकिन बच्चन परिवार में ऐसा नहीं होता. बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसका सीक्रेट रिवील किया है.
Why is there no fighting in the Bachchan family Navya Naveli Nanda reveal
Navya Naveli Nanda on Bachchan Family: अमिताभ बच्चन- जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट में कई बार अपने परिवार के सदस्यों को एज़ गेस्ट बुलाया है. इसमें जया बच्चन और श्वेता तो कई बार नज़र आई हैं. इस शो में ये तीनों ने कई सोशल टॉपिक्स पर खुलकर बोला है. कई बार शो के बीच में ही इनमें तीखी बहस हुई है. हाल ही में नव्या ने बच्चन परिवार का एक सीक्रेट रीविल किया है. नव्या ने बताया कि इनके घर में कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं होता है.
नव्या ने बताया कि मैंने बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ बहुत वक्त बिताया है. अभी भी मैं उनके साथ रहती हूं. लेकिन मैंने उन्हें लड़ते झगड़ते नहीं देखा है. नव्या ने कहा कि डिनर टेबल पर हमारे बीच किसी विषय पर चर्चा जरूर होती है लेकिन लड़ाई बिल्कुल नहीं. हम खुलकर बात करते हैं. अगर असहमति होती है तो वो भी बताते हैं. हमें एक दूसरे से कुछ न कुछ सीखने को ही मिलता है.
नव्या ने आगे कहा कि आप जैसे हमें पॉडकास्ट में देखते हैं हम वैसे ही घर में रहते हैं. हमारे बीच बस हेल्दी डिस्कशन होता. है. असहमति होने के बावजूद हम लड़ते नहीं हैं. हमारे मूल्य और संस्कार हमें आपस में जोड़े रखते हैं.
नव्या ने बताया कि हम एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. फिर वो मेरे नाना-नानी हों या छोटी बहन आराध्या. नव्या ने बताया कि अब जब वो बड़ी हो गई हैं वो समझती हैं कि उनके परवरिश कितने प्यार की गई हैं. कैसे उन्हें दूसरों के सम्मान का मूल्य बताया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.