Koffee With Karan देखकर क्यों भड़के नयनतारा के फैंस, बोले- भाई करण जौहर दिक्कत क्या है तुम्हारी?

Koffee With Karan Season 7: शो के बीच में करण ने सामंथा से पूछा कि वह वर्तमान में दक्षिण में सबसे बड़ी महिला अभिनेता कौन है?

Published date india.com Published: July 24, 2022 9:35 AM IST
Koffee With Karan देखकर क्यों भड़के नयनतारा के फैंस, बोले- भाई करण जौहर दिक्कत क्या है तुम्हारी?

Koffee With Karan Season 7: बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर अपने मशहूर शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ के साथ वापसी कर चुके हैं. हाल ही में करण के शो पर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस सामंथा प्रभु (Samantha Prabhu) नजर आई थीं. इस एपिसोड में करण और सामंथा के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई जिसे लेकर अब साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के फैंस नाराज हो गए हैं. ‘कॉफी विद करण’ में सामंथा ने अपने जीवन, करियर और यहां तक ​​कि अभिनेता नागा चैतन्य के साथ तलाक के बारे में बात की. हालाकि, होस्ट करण जौहर को अब उनके एक सवाल के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. करण पर आरोप है कि उन्होंने नयनतारा को सामंथा से कमतर बताया.

शो के बीच में करण ने सामंथा से पूछा कि वह वर्तमान में दक्षिण में सबसे बड़ी महिला अभिनेता कौन है? अपनी हालिया रिलीज ‘काथुवाकुला रेंदु काधल’ का जिक्र करते हुए सामंथा ने कहा,’ओके, मैंने अभी नयनतारा के साथ एक फिल्म की है.’ सामंथा की बात का मतलब है कि उन्हें लगता है कि नयनतारा दक्षिण भारत के चार फिल्म उद्योगों में सबसे बड़ी अभिनेत्री हैं. इस पर करण ने जवाब दिया, ‘मेरी सूची में नहीं!’ इसके बाद उन्होंने देश की शीर्ष महिला अभिनेताओं की ओरमैक्स मीडिया द्वारा लाई गई एक हालिया लिस्ट का जिक्र किया, जिसमें सामंथा देश की नंबर एक महिला अभिनेता थीं.

करण की ये बात नयनतारा के कुछ फैंस को बहुत बुरी लगी. एक यूजर ने लिखा, ‘क्या नयनतारा, करीना और प्रियंका चोपड़ा से अधिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी तरह से स्थापित नहीं हैं? ये करण की समस्या क्या है भाई ?’ कई लोगों ने कहा कि करण द्वारा सामंथा की तारीफ को तुरंत नकारना दोनों एक्ट्रेसेस के लिए असभ्य और अपमानजनक था. कुछ फैंस ने यह भी बताया कि करण की अगली प्रोडक्शन ‘गुड लक जेरी’ वास्तव में नयनहारा-स्टारर ‘कोलामावु कोकिला’ की रीमेक है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.