बॉलीवुड की वो हसीना जो अपने पति के उठने से पहले करती थी मेकअप...जानें क्या थी वजह

Sharmila Tagore-Mansoor Ali Khan Pataudi: सोहा अली खान ने बताया कि कैसे उनकी मां शर्मिला टैगोर उनके पिता मंसूर अली खान के जागने से पहले ही मेकअप कर लेती थीं.

Published date india.com Published: December 7, 2025 5:28 PM IST
बॉलीवुड की वो हसीना जो अपने पति के उठने से पहले करती थी मेकअप...जानें क्या थी वजह

Sharmila Tagore-Mansoor Ali Khan Pataudi: बॉलीवुड अदाकारा सोहा अली खान ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर सोनाक्षी सिन्हा और कस्तूरी महंत के साथ प्यार और रिश्तों के कई पहलुओं पर चर्चा की है. बातचीत के दौरान, सोहा ने अपनी मां, अनुभवी अदाकारा शर्मिला टैगोर से जुड़ा एक किस्सा याद किया, जिन्होंने एक बार उन्हें बताया था कि वह अपने पति मंसूर अली खान के उठने से पहले ही मेकअप कर लेती थीं. सोहा ने इस दौरान जो बातें कही हैं वो बेहद हैरान करने वाली है, आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.

शर्मिला टैगोर को देखने के लिए उठना चाहिए

सोहा ने कहा कि वह बिना मेकअप के कुणाल खेमू के साथ बिल्कुल सहज महसूस करती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी मां की कहानी साझा करते हुए कहा, ‘मेरी माँ ने एक बार मुझे बताया था कि जब उनकी शादी हुई थी, तो वह मेरे पिता के उठने से पहले उठकर थोड़ा रूज लगाती थीं और फिर वापस सो जाती थीं क्योंकि वह शर्मिला टैगोर थीं और उन्हें शर्मिला टैगोर को देखने के लिए उठना चाहिए था. यह कुछ समय तक चलता रहा.’

24 साल शर्मिला ने मंसूर अली खान  से की थी शादी

शर्मिला जब 24 साल की थीं, तब उन्होंने पटौदी और भोपाल के नवाब और उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी. 1968 में उनकी शादी हुई और उनके तीन बच्चे हैं. सबा अली खान, सैफ अली खान और सोहा अली खान. सोहा और सैफ ने अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जबकि सबा ने लाइमलाइट से दूर एक ज़िंदगी चुनी.

शर्मिला टैगोर के नाम से ही जानते हैं लेकिन वह आयशा भी हैं

अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि उनकी मां अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीती हैं और हमेशा जीती आई हैं. सोहा ने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में यह कहानी सुनाई और कहा कि उनके माता-पिता की शादी में कोई बाधा नहीं आई. सोहा ने कहा कि ‘उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब उनका नाम आयशा है. यह थोड़ा उलझन भरा होता था, क्योंकि कभी वह ‘आयशा’ लिखती थीं और कभी ‘शर्मिला’. हालांकि वह अपने पूरे पेशेवर करियर में हमेशा शर्मिला टैगोर ही रही हैं. इसलिए लोग उन्हें आज भी शर्मिला टैगोर के नाम से ही जानते हैं लेकिन वह आयशा भी हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.