Why Was Deepika Padukone Quit In The Sequel To Kalki Ad 2898 The Actress Revealed The Truth
Kalki AD 2898 के सीक्वल से दीपिका पादुकोण को क्यों निकाला गया? एक्ट्रेस ने बता दी सच्चाई...बोलीं- आप जिनके साथ..
Kalki AD 2898: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. कुछ वक्त पहले ही मेकर्स ने इन बातों के कन्फर्म कर दिया है. अब इस मामले में दीपिका पादुकोण ने रिएक्ट किया है.
Why was Deepika Padukone quit in the sequel to Kalki AD 2898 The actress revealed the truth
Kalki AD 2898: ये फिल्म पहले पार्ट की सक्सेस को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है, लेकिन अब इसके दूसरे भाग में दीपिका नजर नहीं आएंगी. इस खबर की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माताओं ने की. इसको लेकर फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए आधिकारिक बयान जारी किया था.
वैजयंती मूवीज ने पोस्ट में लिखा, ”’कल्कि एडी 2898′ जैसी फिल्म को पूरे समर्पण की जरूरत होती है. लंबे समय तक साथ काम करने के बावजूद, इस बार हमारे और दीपिका के बीच साझेदारी नहीं बन पाई. इसलिए यह फैसला लेना पड़ा. हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”
हालांकि, फैंस इस फैसले के पीछे की असली वजह पर काफी अटकलें लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अपनी अन्य फिल्मों और ब्रांड कमिटमेंट्स में बिजी हैं, जिस कारण वह ‘कल्कि’ सीक्वल को समय नहीं दे पा रही हैं.
मेकर्स के इस फैसले के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमय पोस्ट साझा किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”फिल्म की सफलता से ज्यादा जरूरी यह होता है कि आप किन लोगों के साथ काम कर रहे हैं.”
उन्होंने आगे बताया कि वह इस वक्त शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.
Add India.com as a Preferred Source
दीपिका ने लिखा, ”18 साल पहले ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे सिखाया था कि फिल्म बनाते वक्त का अनुभव और आपकी टीम सबसे ज्यादा मायने रखती है.”
गौरतलब है कि ‘कल्कि एडी 2898’ में दीपिका ने सुमति नाम की महिला का अहम किरदार निभाया था. उनका किरदार एक प्रेग्नेंट महिला का था, जो एक वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का हिस्सा थी और जिसे भविष्य में कल्कि नामक महायोद्धा की मां बनने की भविष्यवाणी से जोड़ा गया था. उनकी भूमिका को दर्शकों ने काफी सराहा था.
वहीं, दीपिका की नई फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान एक डॉन की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी को खतरनाक दुनिया में जीना सिखाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.