मां के लिए मुंबई छोड़ चेन्नई शिफ्ट होंगे Aamir Khan? हॉस्पिटल में एडमिट हैं 89 वर्षीय Zeenat Hussain

Aamir Khan Mother : जीनत का 89वां जन्मदिन मनाने के लिए आमिर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी से पार्टी में इकट्ठा हुए थे.

Published: October 21, 2023, 3:03 PM IST

Aamir Khan Mother Zeenat Hussain : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की मां जीनत हुसैन की सेहत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है. आमिर खान अपनी मां के बेहद करीब हैं और कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्टर अपनी मां के पास चेन्नई शिफ्ट हो सकते हैं. इन दिनों जीनत हुसैन प्राइवेट हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों की देखरेख में हैं. जीनत (Zeenat Hussain) की उम्र 89 साल है और वो उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आमिर उस मेडिकल सेंटर के करीब एक होटल में ठहरेंगे जहां जीनत का इलाज चल रहा है. ऐसा माना जाता है कि इससे आवश्यकता पड़ने पर एक्टर को अपनी मां के आसपास रहने की इजाजत मिल जाएगी. यह रिपोर्ट तब आई है जब कुछ महीने पहले आमिर ने कहा था कि वो एक्टिंग और फिल्म मेकिंग से ब्रेक लेकर कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं.

इसी साल मनाया था मां का 89वां जन्मदिन

इस साल की शुरुआत में मां जीनत का 89वां जन्मदिन मनाने के लिए आमिर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी से पार्टी में इकट्ठा हुए थे. होम पार्टी में परफॉर्म करने वाली पंजाबी सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल ने कार्यक्रम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘तो आमिर खान के घर पर आज की शाम कुछ ऐसी दिखी! आमिर की मां का 89वां जन्मदिन मनाया गया. हमें जिस तरह का प्यार, गर्मजोशी और आशीर्वाद मिला, वह बेजोड़ है. इस अनुशंसा के लिए शंकर महादेवन सर को बहुत बहुत धन्यवाद. हमेशा उनकी आभारी रहूंगी’. इस जश्न में आमिर की बहनें निखत और फरहत खान भी नजर आईं. तस्वीरों में आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनकी बेटी इरा खान भी नजर आ रही हैं.

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया, जिसका नाम ‘सितारे जमीन पर’ होगा. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म का सब्जेक्ट उनकी 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ जैसा ही होगा. पीटीआई के अनुसार, इसके अलावा, आमिर एक आगामी फीचर फिल्म का भी सपोर्ट करने वाले हैं. कुल मिलाकर, वह एक निर्माता के रूप में तीन फिल्में करेंगे – ‘लापता लेडीज’ (किरण राव द्वारा निर्देशित), अपने बेटे जुनैद खान के साथ एक और, और राजकुमार संतोषी और सनी देओल के साथ ‘लाहौर 1947’. आमिर आखिरी बार करीना कपूर के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे. फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.