By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Will Indian Idol 12 Host Aditya Narayan Leave Hosting Earlier He Got 7500 Rupees For One Episode Now Aditya Narayan Charge So Many Lakhs
Indian Idol 12: Aditya Narayan लेंगे होस्टिंग से संन्यास? पहले एक एपिसोड के मिलते थे 7500 रूपए, अब वसूलते हैं इतने लाख
Indian Idol 12: हाल ही में आदित्य नारायण के एक ऐलान ने हर किसी को हैरान कर दिया.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन गए हैं. आदित्य इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) को होस्ट कर रहे हैं. शो में जहां एक तरफ टैलेंटेड सिंगर्स अपनी गायिकी से दर्शकों का दिल जीतते हैं वहीं आदित्य की होस्टिंग की भी खूब तारीफ होती है. हाल ही में आदित्य नारायण के एक ऐलान ने हर किसी को हैरान कर दिया. आदित्य ने बताया कि साल 2022 के बाद वे किसी भी शो को होस्ट नहीं करेंगे.
जी हां, लंबे वक़्त से होस्टिंग कर रहे आदित्य ने इस बात की घोषणा की है कि वो साल 2023 से एंकरिंग छोड़ देंगे. हमारे सहयोगी बॉलीवुड लाइफ ने आदित्य से इस बारे में बात की है. उनकी रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं. आदित्य ने बताया कि पहले उन्हें एक एपिसोड करने के लिए 7500 रुपये (सारेगामापा) मिलते थे और अब एक सीजन के लिए उन्हें करोड़ों मिलते हैं.
बॉलीवुड लाइफ की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य ने होस्टिंग छोड़ने की वजह भी बताई हैं. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अब सिंगर नहीं बल्कि होस्ट के तौर पर ही जनंना शुरू कर चुके हैं. वो अब सिंगिंग की दुनिया में फिर से एक्टिव होना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे अब सिंगर या म्यूजिशियन के तौर पर पहचान बनानी है’.
बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन आइडल 12 के लिए आदित्य मोटी रकम वसूल करते हैं. उन्हें एक एपिसोड के लिए 2 से 2.5 लाख रुपये मिलते हैं.
Also Read:
-
25000 हजार कमाकर खुद को शहंशाह समझने लगे थे उदित नारायण के बेटे आदित्य, 7 साल से भर रहे हैं टैक्स...आ गया था घमंड, बोले बाद में जाकर...
-
Aditya Narayan के पैर पर स्टूडेंट ने कई बार मारा मोबाइल, शो के ऑर्गनाइजर ने बताया वायरल वीडियो का सच
-
Aditya Narayan ने लाइव कॉन्सर्ट में फैन को पहले मारा, फिर गुस्से में फोन छीनकर फेंका- Video
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें