Ranbir-Alia Marriage: इसी महीने कपूर परिवार में बजेगी शहनाई? Ranbir-Alia की शादी पर घर के सदस्य ने दी बड़ी जानकारी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कोरोना वायरस के भारत में आने से पहले ही दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर खबरें सामने आ रही थीं.

Published date india.com Updated: April 3, 2022 4:03 PM IST
Ranbir-Alia

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Marriage: बॉलीवुड के सबसे ट्रेंडिंग कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती है. बी-टाउन की गलियारों में भी अक्सर आलिया-रणबीर (Ranbir-Alia) की शादी की गॉसिप होती रहती है. अब लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड (Bollywood) के ये पावरफुल कपल इसी महीने अप्रैल में शादी कर सकता है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि कपूर परिवार की ये शादी (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Marriage) मुंबई के चेंबूर में आरके हाउस में आयोजित की जा सकती है. हालांकि एक अन्य रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि आलिया-रणबीर अप्रैल में सगाई कर सकते हैं और दिसंबर, 2022 में शादी करेंगे.

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कोरोना वायरस के भारत में आने से पहले ही दोनों की शादी की तैयारियों को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, अब एक बार फिर कपूर परिवार में शहनाई बजने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि अगर महामारी नहीं आई होती तो वो साल 2020 में ही आलिया से शादी कर लेते. अपने ताजा बयान में उन्होंने यह भी कहा था कि जल्द ही वो शादी करने वाले हैं.

हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के चाचा और एक्टर रणधीर कपूर ने शादी की खबरों का खंडन किया है. शिरडी से रणधीर ने कहा, ‘मैं अभी मुंबई में नहीं हूं, और मैंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है, अगर हमारे घर में इतनी बड़ी शादी हो रही होती तो कोई न कोई मुझे फोन करके बताता.’ वहीं सेलिब्रिटी मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा ने कहा, अभी तक किसी ने भी मुझसे संपर्क नहीं किया है, मैं कुछ दिन पहले ही आलिया से मिली थी. लेकिन उसकी तरफ से भी शादी का कोई जिक्र नहीं हुआ, अगर शादी वास्तव में इसी महीने हो रही है, तो यह वास्तव में मेरे लिए एक छोटा सा नोटिस होने वाला है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.