By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- World Cancer Day 2021 Hrithik Roshan Father Rakesh Roshan Take Two Peg Alcohol In A Day For Mental Health
World Cancer Day: ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन का खुलासा, कैंसर होने के बाद भी हर रोज लेते हैं दो पैग शराब
World Cancer Day 2021 Hrithik Roshan father Rakesh Roshan take two peg alcohol in a day for mental health- दुनिया की सभी जानलेवा बीमारियों में कैंसर सबसे ख़तरनाक है क्योंकि कई बार इसके लक्षणों का पता ही नहीं चलता. कई फिल्मी हस्तियां भी इससे अछूती नहीं रही हैं.
World Cancer Day 2021 Hrithik Roshan father Rakesh Roshan take two peg alcohol in a day for mental health- दुनिया की सभी जानलेवा बीमारियों में कैंसर सबसे ख़तरनाक है क्योंकि कई बार इसके लक्षणों का पता ही नहीं चलता. कई फिल्मी हस्तियां भी इससे अछूती नहीं रही हैं. फिल्ममेकर और ऋतिक रोशन के पापा को भी साल 2018 में कैंसर हो गया था.
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले टेस्ट में पता चल गया कि वे कैंसर से पीड़ित हैं. राकेश ने बताया कि उन्हें जीभ के नीचे छाला हो गया था. जिसमें किसी प्रकार का कोई दर्द और जलन नहीं थी. लेकिन फिर भी उन्हें लगता था कि ये कैंसर हो सकता है. उन्होंने इस बारे में डॉक्टर से बात की.
फिल्म कोई मिल गया के डायरेक्टर ने कहा कि पहले से ही दिमागी रूप से इस बीमारी को झेलने के लिए तैयार थे. वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने कहा कि बीमारी के बाद उन्होंने सिगरेट पीनी छोड़ दी थी लेकिन शराब नहीं छोड़ पाए. यही नहीं वे आज भी कम से कम दो पैग शराब जरूर पीते हैं. इससे उन्हें मानसिक तौर पर सुकून मिलता है, जो जरूरी है.

राकेश रोशन ने ये भी कहा कि वे अब बिल्कुल फिट हैं. हाल ही में उन्होंने स्कैन कराया है. ऋतिक की बहन सुनैना रोशन भी कैंसर पीड़िता रह चुकी हैं. कई शानदार फिल्मों में अभिनय के अलावा राकेश रोशन को ‘किसन कन्हैया’, ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’ और सुपरहीरो ‘कृष’ जैसी फिल्म सीरीज के निर्देशन के लिए जाना जाता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें