बॉलीवुड के बादशाह खान यानि शाहरुख़ के साथ काम करने का सपना आखिर किस एक्ट्रेस का नहीं होगा, लेकिन ये मौका हर किसी को नहीं मिलता और जिसे मिलता है उसकी तो किस्मत ही खुल जाती है। अब ये मौका जिस लकी एक्ट्रेस को मिला है वो कोई और नहीं बल्कि पटाका गुड्डी यानि आलिया भट्ट है।
सुनने में आया है की फ़िल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की डायरेक्टर गौरी शिंदे अपने अगले प्रोजेक्ट की कास्टिंग में इन दिनों बिजी चल रहीं हैं। अपने इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कैटरिना कैफ को एप्रोच किया था लेकिन बात नहीं बनी और अब खबर आई है की वो रोल आलिया भट्ट को मिल गया है।
Add India.com as a Preferred Source
इस फ़िल्म में आलिया भट्ट के साथ कई न्यू कमर्स भी दिखाई देंगे। फ़िल्म में एक सुपरस्टार का कैमिया रोल भी होगा जिसके लिए शाहरुख़ खान को कास्ट किया गया है। अगर सब कुछ फाइनल हो गया जो बड़े परदे पर पहली बार शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट एक साथ नज़र आएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.