'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती', Kriti Sanon के खिलाफ 'रील लाइक' करने पर Yami Gautam का करारा जवाब

Yami Gautam Vs Kriti Sanon: सोशल मीडिया पर एक ‘रील लाइक’ ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि वो दो एक्ट्रेसेस के बीच अहम का मुद्दा बन गया. अब Yami Gautam ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और साफ कहा कि वह ऐसे पीआर हथकंडों में विश्वास नहीं रखतीं. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Published date india.com Published: March 6, 2026 8:43 AM IST
yami gautam breaks silence on kriti sanon reel like controversy about who is the best actress
yami gautam breaks silence on kriti sanon reel like controversy about who is the best actress

Yami Gautam Vs Kriti Sanon: कभी-कभी एक छोटी सी गलतफहमी एक बड़े झगड़े की वजह बन जाती है. ऐसा ही कुछ कृति सेनन और यामी गौतम के बीच भी हुआ. दरअसल, सोशल मीडिया में इन दिनों ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड को लेकर बहस तेज हो गई है. अभिनेत्री यामी गौतम और कृति सेनन के प्रशंसकों के बीच यह विवाद छिड़ गया है कि दोनों में से बेहतर अभिनेत्री कौन है.दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा विवाद यामी गौतम द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट को ‘लाइक’ करने के बाद शुरू हुआ. हालांकि, अब यामी गौतम ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका किसी भी अभिनेत्री को नीचा दिखाने का कोई इरादा नहीं था.

पोस्ट को सही से समझ नहीं पाई थीं यामी गौतम

यामी गौतम ने अपने ‘लाइक’ को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि एक सेलिब्रिटी होने के कारण उन्हें रोजाना कई पोस्ट में टैग किया जाता है और कई बार यह स्पष्ट नहीं होता कि पोस्ट किसके संदर्भ में है.अभिनेत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मुझे पता चला है कि मैंने एक ऐसी रील को ‘लाइक’ किया है, जिसे किसी अन्य कलाकार के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है.हमें रोजाना कई पोस्ट में टैग किया जाता है और यह भी एक अवॉर्ड समारोह से जुड़ी किसी अन्य टैग की तरह ही दिखाई दिया.ऐसा बिल्कुल भी जानबूझकर नहीं किया गया था.संभव है कि यह गलती से क्लिक हो गया हो.”

यामी गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास कोई पीआर टीम नहीं है और उन्हें ऐसे ‘घटिया पीआर हथकंडे’ अपनाने नहीं आते.

रात 11 बजे ‘Hi’ से शुरू हुआ प्यार! ‘Ek Duuje ke liye’ जैसी है क्रिकेटर Sanju Samson की लव स्टोरी, चारुलता को देखते ही हो गए थे क्लीन बोल्ड 8

बेस्ट एक्ट्रेस को लेकर था पोस्ट

दरअसल, जिस पोस्ट को यामी गौतम ने ‘लाइक’ किया था, उसमें एक तरफ कृति सेनन की तस्वीर और दूसरी तरफ यामी गौतम की तस्वीर लगाई गई थी.पोस्ट में कृति सेनन की तुलना में यामी गौतम को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ अवॉर्ड के लिए अधिक योग्य बताया गया था.गौरतलब है कि कृति सेनन को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड मिला था.इसी पोस्ट को लाइक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और दोनों अभिनेत्रियों के प्रशंसक आपस में भिड़ गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

‘Dil To Pagal Hai’ से ‘Fanaa’ तक, इन सुपरहिट गानों की सीटी ने मचाया जादू, कौन है 1600 गानों का व्हिस्टलिंग जादूगर? 9

हालांकि, अब यामी गौतम ने अपने बयान के जरिए साफ कर दिया है कि यह सब अनजाने में हुआ और उनका किसी तरह का विवाद खड़ा करने का कोई इरादा नहीं था.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.