गोरा बनाने वाली क्रीम को लेकर पिछले दिनों खूब बहंस छिड़ी. एक्टर अभय देओल ने शाहरुख़ खान से लेकर शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर को खूब लताड़ा. अभय देओल ने उन सभी एक्टर्स की निंदा की जो फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करते हैं. अभय देओल ने अहम मुद्दे को छेड़ा को लोगों ने उनका जम कर समर्थन किया. इस मामले में कई स्टार्स अपनी राय दे चुके हैं और अब एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. यामी ऐसी पहली एक्ट्रेस है जिन्होंने बिंदास कहा है कि फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने में कोई हर्ज नहीं है.
यामी गौतम फेयरनेस क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ की ब्रांड एम्बेसडर हैं. वो सालों से इस प्रोडक्ट को एंडोर्स करती आई है. जहां फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने के लिए बाकी कई एक्टर्स शर्मिंदा हैं और इस पर कुछ बोलने से कतरा रहें हैं वहीं यामी का कुछ और ही मानना है. उन्हें फेयरनेस क्रीम का इंडोर्समेंट करना कोई गलत काम नहीं लगता. बल्कि उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि “ऐसे विज्ञापन को लेकर कौन क्या सोचता है… ये निजी पसंद पर निर्भर करता है. मैं किसी और की विचारधारा के आधार पर अपने विज्ञापन का चुनाव नहीं करती. मैं अपना करियर किसी और के निर्णय या विचारधारा पर नहीं चला सकती,.”
सरकार 3 के इवेंट पर पहुंची यामी ने आगे कहा “ब्रांड को अपने उत्पाद का विज्ञापन करने का अधिकार है, लेकिन आप यह नहीं दिखा सकते कि गोरा न होना कोई बुरी बात है.” यामी का मानना है कि ‘गोरा बनाने वाली एक क्रीम का विज्ञापन अगर किसी की भावनाओं को आहत ना करे तो इसमें कोई हर्ज़ नहीं है’.
देखना होगा कि इस पर अभय देओल और बाकी स्टार्स का क्या कहना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.