यश जौहर की याद में शाहरुख

टॉम अंकल को प्यार और मिस यू।

Published date india.com Published: September 2, 2015 6:31 PM IST
Yash Johar | sharukh khan | यश जौहर की याद में शाहरुख

सुपस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह निर्देशक यश जौहर को याद कर रहे हैं और वह उन्हें बहुत पंसद करते हैं।

निर्देशक यश जौहर के बेटे करण जौहर ने मंगलवार को अपने दिवंगत पिता के साथ शाहरुख खान की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में 1998 की फिल्म ‘डुप्लीकेट’ की एक प्रेस कांफ्रेंस में दोनों एक-दूसरे के हाथ पकड़े हुए हैं।

वहीं बॉलीवुड बादशाह ने तस्वीर पर दोबारा ट्वीट कर लिखा, “मैं मेरे दोस्त को कितना याद करता हूं वह चले गए। टॉम अंकल को प्यार और मिस यू।”

सीने में संक्रमण के बाद जून 2004 को यश जौहर का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद उनके बेटे करण ने धर्मा प्रोडक्शंस का कार्यभार संभाल लिया।

शाहरुख और करण की काफी गहरी दोस्ती है, उन्होंने कई फिल्मों जैसे ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में साथ काम किया है। आखिरी बार अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में काम किया।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.