यश को 'बहुत बोरिंग' लगते हैं करण जौहर, बॉलीवुड सेलेब्स भी हुए हैरान

करण ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा...

Published date india.com Published: April 6, 2020 7:25 AM IST
यश को 'बहुत बोरिंग' लगते हैं करण जौहर, बॉलीवुड सेलेब्स भी हुए हैरान
Karan Johar (Photo Courtesy: Instagram/ @karanjohar)

मुंबई: ऐसा लगता है कि कोरोनोवायरस लॉकडाउन ने फिल्म निर्माता करण जौहर को एक पपराजी में बदल दिया है, क्योंकि वह इन दिनों अपने बच्चों यश और रूही के वीडियो खूब पोस्ट कर रहे हैं. करण ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके बेटे यश ने उन्हें ‘बहुत बोरिंग’ (उबाऊ) कहा है. करण ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत बोरिंग हूं. जाहिर है.”

View this post on Instagram

I am very boring! Apparently! #lockdownwiththejohars

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अर्जुन कपूर ने टिप्पणी की, “क्योंकि आप सिंपल कपड़े नहीं पहनते हैं.” फराह खान ने लिखा, “तुम्हारे बच्चे तुमसे तंग आ चुके हैं.” बता दें कि इससे पहले भी करण के बेटे यश का का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें करण ने यश से पूठा था कि कौन है जो कोरोनाा वायरस को भगा सकता है इसपर यश के कहा था कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इस वायरस को भगा सकते हैं.

निर्देशन की बात करें तो करण की झोली में एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ है. फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, जाह्न्वी कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे. बता दें कि हाल ही में खबरें यह भी आई थी कि करण अपनी यह फिल्म छोड़न वाले हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.