
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
Yearender 2025: इस साल कई सितारों ने डेब्यू किया तो कई ने दुनिया को अलविदा कह दिया. यह लिस्ट काफी लंबी है. इसमें ‘शोले’ के धर्मेंद्र तो सिंगर जुबिन गर्ग और शेफाली जरीवाला का भी नाम शामिल है. एक दौर था जब ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की एक्शन और मुस्कान के साथ डायलॉग डिलीवरी पर फैंस फिदा हो जाते थे. उनका जाना न सिर्फ इंडस्ट्री का नुकसान है, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की सांस्कृतिक विरासत का क्षय है.

मनोज कुमार
साल के शुरुआती महीने में ही दुखद खबर मिली. 4 अप्रैल को ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार हमें अलविदा कह गए. 87 वर्षीय दिग्गज, जिन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी देशभक्ति फिल्मों से राष्ट्रप्रेम की मशाल जलाई, लंबी बीमारी से जूझते हुए मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका जाना कुछ ऐसा है, जैसे 60-70 के दशक का एक अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया.

मुकुल देव
मनोज कुमार के बाद मई का वह काला दिन आया, जब अभिनेता मुकुल देव के निधन की खबर फैल गई. 23 मई को मुकुल देव, मात्र 54 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद दुनिया छोड़ गए. ‘कहानी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी से याद आने वाले मुकुल, अभिनेता और खलनायक की भूमिका में जान फूंक देते थे.

shefali jariwala death
शेफाली जरीवाला
जिंदगी की पटकथा अनिश्चित होती है. फैंस को एक और झटका 28 जून को लगा, जब शेफाली जरीवाला, के निधन की खबर आई. ‘कांटा लगा गर्ल’ कार्डियक अरेस्ट से 42 वर्ष की उम्र में दुनिया से चल बसीं. ‘मुझसे शादी करोगी’ और सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस’ से पहचान बनाने वाली शेफाली की मौत ने फैंस को स्तब्ध कर दिया था.

अच्युत पोद्दार
अगस्त ने फिर से घाव दिए. 18 अगस्त को ‘थ्री इडियट्स’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में यादगार भूमिका निभाने वाले एक्टर का निधन हो गया. उनकी सादगी भरी एक्टिंग दर्शकों को खासा पसंद आती थी.

प्रेम सागर
अगस्त महीने के अंत में दुखद खबर फिर से सामने आई. 31 अगस्त को रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर, कैंसर से जूझते हुए 81 वर्ष की आयु में अलविदा कह गए. ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे महाकाव्यों के निर्माता के रूप में उनकी विरासत टीवी इतिहास का सुनहरा अध्याय है.

zubeen garg
जुबिन गर्ग
19 सितंबर को असम, बंगाली और बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर जुबिन गर्ग का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हो गया. 52 वर्षीय जुबिन की आवाज हमेशा के लिए बंद हो गई.

पंकज धीर 15 अक्टूबर को ‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर कैंसर से लड़ते हुए 68 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुए अभिनेता पंकज धीर को आवाज और दमदार अभिनय की वजह से काफी पसंद किया जाता था.

गोवर्धन असरानी?
असरानी और सुलक्षणा पंडित
20 अक्टूबर को ‘शोले’ के जेलर असरानी, 84 वर्ष की उम्र में चल बसे. वहीं, 70 के दशक की मशहूर गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

सतीश शाह ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के सतीश शाह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. कई टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी काम कर चुके सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हो गया था.

कामिनी कौशल
एक्ट्रेस कामिनी कौशल, 98 वर्ष में दुनिया छोड़ गईं. लंबे समय से बीमार चल रहीं अभिनेत्री की अंतिम फिल्म आमिर खान-करीना कपूर स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी.

धर्मेंद्र
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री इस दुख से अभी तक उबर नहीं पाई है. 24 नवंबर को मुंबई में 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबी बीमारी से जूझ रहे धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी लेकर घर पर थे. धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जहां वह रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक हर किरदार में खूब जंचते थे. उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.