Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30th April 2021 Written Update: रणवीर को देखकर सीरत को याद आया बिछड़ा प्यार, क्या टूट जाएगी सगाई!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30th April 2021 Written Update: रणवीर को मिली सीरत की सगाई की अंगूठी, क्या टूट जाएगी जिंदगी.

Published date india.com Updated: April 30, 2021 2:36 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30th April 2021 Written Update

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30th April 2021 Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है  (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अब तक आपने देखा कि कार्तिक (Kartik) कीर्ति से कहता है कि घरवालों को बता दे कि अब वह सगाई नहीं करेगा. वहीं गायु नक्ष को बहुत समझाती है, उसे यकीन दिलाती है कि नायरा (Naira) को कोई नहीं भूलेगा और कोई उसकी जगह भी नहीं ले सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by – (@romaticdrama)

आगे आप देखेंगे कि कीर्ति सबको बताती है कि कार्तिक ने नायरा को देखने के बाद सीरत से सगाई करने से मना कर रहा है. (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert) घरवाले उसे समझाने के लिए जाते हैं लेकिन उससे पहले नक्ष कार्तिक के पास जाता है और उससे माफी मांगता है. कार्तिक (Mohsin Khan) फिर नक्ष से माफी मांगता है और कहता है कि वह सगाई नहीं करेगा. लेकिन नक्ष के समझाने के बाद वह सगाई के लिए राजी हो जाता है और घरवाले भी खुश हो जाते हैं.

सीरत सगाई से पहले बहुत डरी होती है लेकिन फिर वह खुद को बहुत समझाती है और तैयार होकर हॉल में जाती है. (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Episode) हॉल में सगाई की पूरी तैयारी हो चुकी होती है और नक्ष भी वहां आता है. माउड़ी के कहने पर सीरत (Shivangi Joshi) नक्ष के पांव छूती है और बदले में नक्ष उसे आशीर्वाद देता है. सगाई की रस्में शुरु हो जाती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सीरत (Sirat) कार्तिक को रिंग पहनाती है और वह अंगूठी देखकर माउड़ी की बहुत तारीफ करता है. (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update) वहीं सुरेखा माउड़ी के लाये गए अंगूठी का मजाक उड़ाती है. सीरत की सगाई वाली अंगूठी नहीं मिलती है सभी घरवाले बहुत परेशान हो जाते हैं. उधर रणवीर दवा लेता है तो डिब्बे में उसे रिंग मिलती है और उसे याद आता है कि वह कैरव लेकर आया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.