Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9th April 2021 Written Update: कार्तिक-सीरत की सगाई पर लगेगा ग्रहण, क्या इस रिश्ते पर नहीं चढ़ेगा प्यार का रंग!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में आएगा नया मोड़, क्या सीरत और कार्तिक के रिश्ते को लग जाएगी इस खास की नजर.

Published date india.com Updated: April 9, 2021 10:34 AM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9th April 2021 Written Update: कार्तिक-सीरत की सगाई पर लगेगा ग्रहण, क्या इस रिश्ते पर नहीं चढ़ेगा प्यार का रंग!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9th April 2021 Written Update Kartik And Sirat Engagement Will Break Off: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन कोई नाकोई नया मोड़ आता ही रहता है. अब शो में सीरत (Shivangi Joshi) और कार्तिक (Mohsin Khan) की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और सारे घरवाले इस बात से खुश हैं कि आखिरकार कैरव को एक मां मिल गई है सीरत के रुप में. लेकिन जल्द ही इनकी खुशियों पर रणवीर (Karan Kundra) नाम का ग्रहण लगने वाला है. शो के नए प्रोमो में रणवीर (Karan Kundra) की एंट्री होती है और वो कोई और नहीं बल्कि सीरत का प्यार है.

वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सीरत और कार्तिक की सगाई के दिन जब वे दोनों एक दूसरे की उंगली में अंगूठी पहनाने वाले होते हैं, तब एंट्री होती है सीरत के पुराने प्यार रणवीर (Ranveer) यानी एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundra) की. रणवीर को देखकर सीरत के हाथ से अंगूठी फिसल जाती है और वह कार्तिक के पैरों के नीचे आ जाती है. रणवीर (Karan Kundra) को देखकर सीरत इमोशनल हो जाती है और वो कार्तिक की तरफ देखने लगती है.


टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा बतौर सीरत के बॉयफ्रेंड का किरदार निभा रहे हैं. दरअसल, रणवीर सीरत का वो बॉयफ्रेंड है जिसके साथ उसने कई सपने संजोए थे. लेकिन कुछ महीने पहले ये रिश्ता टूट गया था और अब दोनों एक बार साथ आए हैं और अब देखना होगा कि आखिर सीरत और कार्तिक का रिश्ता कौन से नए मोड़ पर आकर खड़ा होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.