Yeh Rishta Kya Kehlata Hai पर 14 साल बाद लगेगा ताला? जानें Off Air होने की पूरी सच्चाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Going To Off Air: स्टार प्ल्स पर आने वाला मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर चर्चा है कि ये शो बंद होने वाला है.

Published date india.com Published: December 13, 2023 10:09 AM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Going To Off Air: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी पर चलने वाले सबसे लंबे शो में एक है और फैंस इसे जमकर पसंद करते हैं. ये शो पहली बार साल 2009 में ऑनएयर हुआ था तब इसके लीड किरदार हिना खान और करण मेहरा ने अक्षरा औऱ नैतिक का किरदार निभाय था. ऐसे में अब तक ये शो इसी तरह से आगे बढ़ रहा है और अब तक 3622 से भी अधिक एपिसोड दर्शकों ने देख डाले हैं. ऐसे में अब खबरें आईं कि दर्शकों को ये नई कास्ट और कहानी-ट्विस्ट पसंद नहीं आ रही है और साथ ही शो की TRP लगातार गिर रही है औऱ अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि इसकी खराब TRP की वजह से शो पर ताला लग सकता है औऱ मेकर्स को ये चैतावनी दी गई है कि अगर आने वाले समय में शो की TRP नहीं आई तो इसपर ताला लग सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इन सब पर शो की स्टार कास्ट का क्या कुछ कहना है.

ऑफिशियल नोटिस नहीं मिला है- समृद्धि शुक्ला

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स ने तो इस बात पर कुछ नहीं कहा है लेकिन ‘इंडिया फोरम’ की रिपोर्ट के मुताबिक लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने बताया है कि सच क्या है. दरअसल शो के ऑफएयर होने पर उन्होंने कहा कि जब तक कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं मिलता है कि शो बंद होने वाला है तब तक ये सब बकवास है. इसके साथ ही समृद्धि शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर आए दिन गलत अफवाहें उड़ती रहती हैं, हालांकि मेकर्स औऱ उनकी टीम के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा है.

शो ने फिर से लिया है लीप

आपकी जानकारी के लिए बता दें शो में पुराने कास्ट के बदले अब मेकर्स फिर से पूरी नई कास्ट लेकर आए हैं और इसमें फिर से लीप आय गया है जिसके बाद नए चेहरों की एंट्री हुई है और शो अब अपने चौथे जनरेशन तक पहुंच गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि नई कहानी और कास्ट फैंस का दिल नहीं जीत पा रहे हैं. ऐसे में सीरियल की टीआरपी लगातार गिर रही है. ऐसे में शो बंद होने की खबरें आ रही है. बता दें शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अक्षरा की मौत हो चुकी है. अभिरा और अरमान की शादी हो गई है. अभिरा अरमान के साथ पौद्धार हाउस आ चुकी है. पौद्धार हाउस में अभिरा का सामना रूही से हुआ है. नई स्टारकास्ट की बात करें तो समृद्धि शुक्ला के अलावा श्रुति रावत, संदीप रजोरा, श्रुति उल्फत, अनीता राज, स्नेहाजादा, ऋषभ जायसवाल जैसे स्टार्स शामिल है

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.