TRP Report Week 4: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की हुई टॉप 5 में एंट्री, 'अनुपमां' फिर बना नंबर 1...जानें बाकि शो का हाल

TRP Report Week 4 Know Which Shows Continues To Rule The List: BARC इंडिया की 56वें हफ्ते की टीआरपी (TRP) रेटिंग आ गई है. टीआरपी की इस दौड़ में जानें किसने मारी इस बार बाजी.

Published: February 5, 2021, 4:36 PM IST

TRP Report Week 4 Know Which Shows Continues To Rule The List: 2021 का दूसरा महीना फरवरी शुरु हो गया है और एक बार फिर से BARC इंडिया की 56वें हफ्ते की टीआरपी (TRP) रेटिंग आ गई है. इस बार कुछ मशहूर टीवी शो को झटका लगा है वहीं कुछ औऱ शो ने इस रेस में अपनी जगह बनाई है. इस बार कई सारे मशहूर टीवी शो ने अच्छी टीआरीप (TRP) हासिल की है जिसमें बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14), ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) और इंडियन आइडल (Indian Idol) जैसे मशहूर शो हैं. ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं इस हफ्ते के टॉप पांच शोज पर, जिन्होंने टीआरपी (TRP) चार्ट पर अपनी पकड़ कायम रखी है.

1.अनुपमां (Anupama)
स्टार प्लस पर आने वाला मशूहर शो ‘अनुपमां’ (Anupama) एक बार फिर से 3.6 की टीआरपी (TRP) के साथ नंबर वन बन गया है. इस वक्त ‘अनुपमां’ (Anupama) में कई सारा अलग-अलग ड्रामा देखने को मिल रहा है औऱ शो में बहुत कुछ नया हो रहा है जो दर्शको को खुब भा रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Ayisha (@love_u_anupma)

2. इमली (Imlie)
स्टार प्लस के दूसरे शो इमली (Imlie) ने भी अपना झंड़ा बुलंद किया हुआ है, शो की टीआरीप (TRP) फिलहाल 3 हो गई है और लोगों को ये बहुत आ रहा है. देख कर लग रहा है कि अगर शो की कहानी अच्छई चली तो आने वाले दिनों में ये अनुपमां (Anupama) को कड़ी टक्कर दे सकता है.

3. गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein)
गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) स्टार प्लस पर आने वाला ये शो भी नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है.2.9 टीआरपी के साथ ही स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) इस बार पिछले हफ्ते से एक पायदान नीचे यानि नंबर 3 पर आ गया है.

4. कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)
जी टीवी का मशूहर शो में से एक कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) चौथे नंबर पर बना हआ है. फिलहाल, सीरियल में शीतल को लेकर जो चल रहा है वो दर्शको को भा रहा है, ऐसे में कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की इस हफ्ते की टीआरपी 2.7 है.

5. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)


सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नायरा की मौत के बाद दर्शकों को सबसे बड़ा झटका लगा था, लेकिन अब सीरत की एंट्री ने शो को एक बार फिर से उठा दिया है. ऐसे में नंबर पांच पर कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) को हटाकर शो ने अपनी जगह बनाई है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.