EnglishHindi

Video: रिलीज हुआ हनी सिंह का कमबैक गाना "मखना", जानिए कुछ रोचक बातें!

हनी सिंह (HONEY SINGH) ने अपने नए गाने 'मखना' से जुड़े कुछ रोचक खुलासे किए है.

Written by: Pooja Batra
Updated: December 21, 2018, 3:46 PM IST

हनी सिंह (HONEY SINGH) ने अपने नए गाने ‘मखना’ से जुड़े कुछ रोचक खुलासे किए है. एक छोटे ब्रेक के बाद संगीतकार अपने म्यूजिक वीडियो के साथ वापसी करने के लिए तैयार है और ऐसे में पार्टी ट्रैक के सरताज को एक बार फिर देखने के लिए हर कोई बेताब है.

धमाकेदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह ने टी-सीरीज़ के सहयोग से अपना नवीनतम गीत माखना प्रस्तुत कर दिया है. इस बारे में बात करते हुए यो यो हनी सिंह ने कहा, “मखाना बनाने की प्रक्रिया में मुझे वास्तव में बेहद मज़ा आया. मैं भूषण कुमार जी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. इसके अलावा, आने वाले वर्ष में उनके साथ कई और सहयोग की उम्मीद कर रहा हूँ.”

लैटिन मूल से रेगेटन बीट्स के स्पर्श के साथ, यो यो हनी सिंह के नवीनतम गीत का नाम मखना है जिसका पंजाबी में अर्थ प्रेमी होता है.

मखना एक कार्निवल फील देता है जिसे सुन कर आप तुरंत डांस फ्लोर की तरफ खिंचे चले जाएंगे. चूंकि टीम इस वीडियो को कार्निवल लुक देना चाहती थी, इसलिए उन्होंने प्यूर्टो, रिको या कोलंबिया जैसे लैटिन देश में इसे शूट करने का फैसला किया. आखिरकार टीम ने क्यूबा का चयन किया, क्योंकि इस जगह से भारत अभी तक अनजान था.

स्पैनिश निर्देशक डैनियल दुर्रेन द्वारा निर्देशित, मखना को सात महीने की अवधि में फ़िल्माया गया है.

राष्ट्र के पसंदीदा यो यो हनी सिंह के कमबैक गीत के लिए राष्ट्र भर के प्रशंसकों के बीच बहुत अधिक उत्सुकता रही है. हालांकि, अपने ब्रेक के दौरान, यो यो ने लगभग दो दर्जन गीतों पर काम किया और जिसमें से कुछ इस साल रिलीज भी हो चुके है.

अपने स्वास्थ्य और अंतराल के बारे में बात करते हुए यो यो ने साझा किया, “पिछले दो सालों में, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. स्वास्थ्य अच्छा रहा है और इसलिए मैंने इस दौरान विभिन्न गानों पर काम किया है. दुनिया भर के संगीत से प्रेरणा लेते हुए और सीखते हुए, मैंने पिछले कुछ सालों में कई गाने बनाए हैं, उनमें से कुछ इस साल रिलीज हो चुके है. ”

म्यूजिक संगीतकार ने साल की दमदार शुरुआत की थी, जिसमें दर्शकों का सिर्फ एक ही नहीं बल्कि दो चार्टबस्टर ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ के साथ मनोरंजन किया गया. इसके अलावा, यो यो ने ‘द पार्टी इज ओवर नाउ’, ‘रंगतारी’ और ‘बिलेनियर’ जैसे पार्टी गानों के साथ भी प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया है. हनी सिंह का पिछला सिंगल “उर्वशी” अपनी रिलीज के साथ श्रोताओं की पसंद बन गया था.

यो यो हनी सिंह गीत में एक बिल्कुल नए अवतार में नज़र आ रहे हैं. इसके बारे में बात करते हुए, यो यो हनी सिंह ने साझा किया, “मैं अपने प्रशंसकों को पूरी तरह से नए रूप में ट्रीट देना चाहता था और इसलिए मैंने 10 महीने तक अपने बालों को एक नया हेयर स्टाइल देने के लिए बढ़ाना शुरू किया जो गीत के अनुभव से मेल खाता है. ”

मखना न केवल यो यो हनी सिंह की वापसी के रूप में चिन्हित करेगा, बल्कि विभिन्न नई प्रतिभा से भी रूबरू करवाया जाएगा.

2003 में जब यो यो हनी सिंह ने रैपिंग शुरू नहीं की थी, तो वह टीडीओ (थर्ड डिग्री ओरिजनल्स) नामक एक समूह के साथ जैम किया करते थे, संगीतकार तब केवल बीट्स बनाया करते थे जबकि समूह अंग्रेजी में रैप किया करता था. यो यो हमेशा दूसरों के लिए संगीत बनाने में विश्वास करते थे.

लगभग 15 वर्षों के बाद, यो यो ने मखाना लॉन्च करने के लिए समूह के साथ सहयोग किया है.

ग्रुप के अलावा, मखना के साथ सिंहस्टा नामक एक नए कलाकार को भी लॉन्च किया गया है. नई प्रतिभा के बारे में बात करते हुए यो यो हनी सिंह ने साझा किया, “इनसे मुलाकात मेरी अपनी टीम के माध्यम से हुई थी जिन्होंने मुझे उसे लेने की सलाह दी. लगभग डेढ़ साल तक मैंने उसे प्रशिक्षित किया, फिर हमने उसे साइन किया और माखना में लॉन्च किया. वह एक बहुत अच्छा कलाकार है और मुझे लगता है कि उनकी और मेरी वाइब्स मैच करती हैं क्योंकि हम दोनों दिल्ली से हैं.”

संगीतकार समय-समय पर नए टैलेंट का समर्थन करते आये है, और अब मखना के साथ, यो यो हनी सिंह एक बार फिर नए गायकों के लिए राह बना रहे है.

टी-सीरीज़ के प्रमुख और प्रबंध निर्देशक भूषण कुमार कहते हैं, “यो यो हनी सिंह के साथ हमारा रिश्ता कई वर्ष पुराना है और हर बार इस प्रतिभा के साथ सहयोग करना बेहद ख़ुशनुमा रहा है. इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा प्यारे और सफल कलाकारों में से एक, हनी एक असली रॉकस्टार है. मखना के साथ, यो यो हनी सिंह ने वही जादू फिर से बिखेरने की कोशिश की है. बीट्स के ताज़ा स्पर्श के साथ विदेशी स्थानों को दिखाते हुए, मखना के साथ यो यो हनी सिंह इंडस्ट्री में वापसी कर रहे है. ”

तो इस दिसंबर यो यो हनी सिंह के “मखना” के साथ पैर थिरकाने के लिए तैयार हो जाइए.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.